IB ACIO Result 2025 Latest News: टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने होगा जारी

By: Monika

On: November 1, 2025

Follow Us:

IB ACIO Result 2025 Latest News

IB ACIO Result 2025 Latest News: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) द्वारा आयोजित ACIO भर्ती परीक्षा 2025 के रिजल्ट का इंतजार अब अपने अंतिम चरण में है। इस भर्ती के जरिए कुल 3717 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इस बार यह भर्ती परीक्षा 16, 17 और 18 सितंबर 2025 को देश भर के कई निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। विभाग द्वारा आंसर-की पहले ही जारी हो चुकी है और अब उम्मीद की जा रही है कि IB ACIO Result 2025 नवंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक घोषित कर दिया जाएगा। उसके बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से परिणाम देख सकतें हैं।

यदि आपने भी यह परीक्षा दी है तो आपके लिए जरूरी होगा कि रिजल्ट कब तक आएगा, कहां से कैसे चेक करना है और इस बार कट ऑफ अंक कितना जा सकता है। तो इस लेख में IB ACIO Tier 1 रिजल्ट 2025 से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी यहां दी गई है देख सकतें हैं। जो उम्मीदवार इस लिखित परीक्षा में पास होगा उसे Tier 2 परीक्षा में शामिल होना होगा।

IB ACIO Result 2025 कब आएगा?

जैसा कि IB ACIO (असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर) टियर 1 परीक्षा का आयोजन 16 से 18 सितंबर 2025 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद विभाग ने आंसर-की भी जारी कर दी थी। अब परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों द्वारा IB ACIO Score Card 2025 का इंतजार किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले साल के ट्रेंड के अनुसार, यह रिजल्ट नवंबर 2025 में कभी भी जारी हो सकता है। (संभवतः नवंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक) रिजल्ट जारी होते ही इसका सीधा लिंक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर मिलेगा। रिजल्ट देखने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।

इसे भी पढ़ें-

IB ACIO परीक्षा का पैटर्न क्या रहा?

इस बार भी टियर 1 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे, जो विभिन्न विषयों से थे:

  • जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स
  • रीज़निंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
  • अंग्रेज़ी भाषा और कॉम्प्रिहेंशन

प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था और नेगेटिव मार्किंग भी लागू थी।

संभावित कटऑफ (Expected Cut Off 2025)

उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा इंतजार सिर्फ रिजल्ट का ही नहीं, बल्कि कटऑफ का भी है। इस बार का पेपर संतुलित माना जा रहा है, जैसे कि न बहुत आसान और न ही ज्यादा कठिन प्रश्न पूछे गए। ऐसे में अनुमानित कटऑफ इस प्रकार रह सकती है:

श्रेणीअनुमानित कटऑफ (100 में से)
सामान्य (General)68 – 74
OBC64 – 70
EWS62 – 68
SC54 – 60
ST50 – 56

ध्यान दें – यह केवल संभावित कटऑफ है। असली कटऑफ रिजल्ट जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

रिजल्ट चेक करने का तरीका

जब रिजल्ट घोषित होगा, तो उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से आसानी से इसे देख सकेंगे:

  1. IB ACIO रिजल्ट देखने के लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाना है।
  2. होमपेज पर “IB ACIO Tier 1 Result 2025” से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि भरकर लॉग-इन करें।
  4. इतना करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  5. इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

रिजल्ट के बाद क्या करें उम्मीदवार?

  • रिजल्ट आते ही स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और जांच लें कि आप अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं।
  • अगर नाम शॉर्टलिस्ट में है तो तुरंत टियर 2 की तैयारी शुरू करें।
  • टियर 2 डिस्क्रिप्टिव है, इसलिए लिखने का अभ्यास बेहद जरूरी है।
  • करंट अफेयर्स और जनरल स्टडीज पर भी पकड़ मजबूत रखें।

आगे की प्रक्रिया (Next Stage)

IB ACIO भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है।

  1. टियर 1 (ऑब्जेक्टिव टेस्ट – 100 अंक)
  2. टियर 2 (डिस्क्रिप्टिव टेस्ट – 50 अंक)
    • निबंध लेखन (Essay)
    • प्रेसिस लेखन (Precis Writing)
  3. इंटरव्यू (100 अंक)

टियर 1 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को टियर 2 डिस्क्रिप्टिव परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार होगी।

क्यों है यह भर्ती खास?

IB ACIO की भर्ती युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि खुफिया विभाग में काम करने का अवसर मिलता है। इस बार कुल 3717 पदों पर भर्ती हो रही है और सैलरी ग्रेड-पे भी आकर्षक है। ऐसी भर्ती में चयन होने से देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़कर काम करने का मौका मिलता है। इस वजह से लाखों युवाओं ने आवेदन किया और अब सभी को रिजल्ट का इंतजार है।

FAQs – IB ACIO Result 2025 से जुड़े सामान्य सवाल

IB ACIO Tier 1 Result 2025 कब आएगा?

उम्मीद है कि रिजल्ट नवंबर 2025 में घोषित कर दिया जाएगा।

रिजल्ट कहां चेक किया जा सकता है?

रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर उपलब्ध होगा।

IB ACIO कटऑफ कितनी रहने की संभावना है?

सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ लगभग 70 के आसपास रह सकती है, जबकि आरक्षित वर्गों के लिए थोड़ी कम।

IB ACIO Tier 1 रिजल्ट के बाद क्या होगा?

रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को टियर 2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment