IBPS PO Mains Result Date 2025: मेंस रिजल्ट बस अब जारी होने वाला, Direct Link यहाँ मिलेगा

By: Monika

On: December 1, 2025

Follow Us:

IBPS PO Mains Result Date 2025

IBPS PO Mains Result Date 2025: आईबीपीएस मेंस परीक्षा 2025 रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों बैंकिंग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) अब PO/MT-XV भर्ती की मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की अंतिम तैयारी में है और उम्मीद की जा रही है कि परिणाम अब कभी भी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर अपलोड कर दिया जाएगा। इस बार मुख्य परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को देशभर में आयोजित की गई थी, जिसमें भारी संख्या में उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।

चूंकि प्रीलिम्स के परिणाम 26 सितंबर को आने के बाद प्रतिस्पर्धा और भी कड़ी हो गई है, इसलिए सभी युवा उम्मीदवार मेंस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब जो उम्मीदवार मेंस परीक्षा में पास होंगे वो इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे। इस भर्ती के जरिये कुल 5208 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, इसलिए योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह मौका बेहद महत्वपूर्ण है। रिजल्ट घोषित होते ही उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

IBPS PO Mains Result Date 2025 (लेटेस्ट अपडेट)

आईबीपीएस ने अभी तक PO Mains Result 2025 की ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड्स के अनुसार रिजल्ट अब कभी भी जारी किया जा सकता है। चूँकि मुख्य परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी, इसलिए अब परिणाम की घोषणा किसी भी समय हो सकती है। आप अनुमानित रिजल्ट डेट दिसंबर का पहला सप्ताह मान सकते हैं। रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर एक्टिव होने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल के मदद से चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

IBPS PO Mains Result कैसे चेक करें? (Step-by-Step Guide)

  1. IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएँ।
  2. होमपेज पर “CRP PO/MT-XV” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. उसमें “IBPS PO Mains Result 2025” लिंक खोजें और क्लिक करें।
  4. अब अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा – इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

IBPS PO Mains Result 2025 Direct Link

IBPS PO Mains Result 2025 Link (लिंक सक्रिय होने पर यहाँ अपडेट किया जाएगा)
IBPS Official Website

कटऑफ और इंटरव्यू राउंड का क्या रहेगा अपडेट?

IBPS PO मुख्य परीक्षा में कटऑफ प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण यानी इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए क्वालीफाई करेंगे। इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा और इसमें न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स जनरल तथा अन्य कैटेगरी के लिए अलग-अलग होंगे। फाइनल मेरिट मेंस + इंटरव्यू के सम्मिलित अंकों के आधार पर तैयार होगी। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट आएगा, उसे बैंक की ओर नियुक्ति पत्र भेजा जाएगा।

Also Read- IBPS Clerk Result 2025: प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द जारी, मेंस एग्जाम 29 नवंबर, स्कोरकार्ड ऐसे चेक करें

IBPS PO Scorecard और Cutoff कब आएंगे?

  • रिजल्ट जारी होने के बाद 7-10 दिनों के भीतर स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा।
  • इसके साथ ही कैटेगरी-वाइज कटऑफ मार्क्स भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

इंटरव्यू की संभावित तिथि

मेंस रिजल्ट घोषित होने के बाद इंटरव्यू राउंड दिसंबर 2025 – जनवरी 2026 के बीच होने की उम्मीद है। मेंस परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट समय समय पर चेक करते रहें जिससे कोई अपडेट मिस ना हो सके।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

  • रिजल्ट लिंक के सक्रिय होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ सकता है, इसलिए पेज रिफ्रेश करते रहें।
  • अपने लॉगिन विवरण पहले से तैयार रखें ताकि समय बच सके।
  • रिजल्ट देखने के बाद स्कोरकार्ड अवश्य डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

IBPS PO Mains Result 2025 – FAQs

IBPS PO Mains Result 2025 कब जारी होगा?

IBPS ने अभी तक PO Mains Result 2025 की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स और पिछले ट्रेंड्स के आधार पर परिणाम कभी भी जारी किया जा सकता है।

IBPS PO Mains Result कैसे चेक करें?

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएँ, “CRP PO/MT-XV” सेक्शन खोलें, फिर “IBPS PO Mains Result 2025” लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

IBPS PO भर्ती 2025 में कुल कितने पद हैं?

IBPS PO/MT-XV भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 5208 पदों पर भर्ती की जाएगी। मेंस परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाए जाएंगे, जिसके बाद अंतिम मेरिट तैयार होगी।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment