India Post GDS Result 2026: भारतीय डाक विभाग में नौकरी पाना आज भी लाखों युवाओं का सपना होता है। खास तौर पर ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की भर्ती उन छात्रों के लिए एक बड़ी उम्मीद लेकर आती है, जिन्होंने अपनी 10वीं की पढ़ाई मेहनत से पूरी की है। साल 2026 की शुरुआत के साथ ही, 28,636 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के मन में कुछ महत्वपूर्ण सवाल हैं जैसे कि GDS की पहली मेरिट लिस्ट कब आएगी?, कितने अंक वालों का चयन होगा यानी India Post GDS Cut Off 2026 क्या रहेगी और कहां से कैसे सबसे पहले चेक करें,
तो अगर आप भी इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किए हैं और बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। यहाँ हम न केवल संभावित तारीखों की बात करेंगे, बल्कि उन बारीकियों को भी समझेंगे जो आपके चयन को तय करती हैं।
India Post GDS Result 2026: मुख्य जानकारी
| विभाग का नाम | भारतीय डाक विभाग (India Post) |
| कुल पद | 28,636 (BPM, ABPM, और डाक सेवक) |
| GDS पहली मेरिट लिस्ट | मार्च 2026 |
| चयन का आधार | 10वीं कक्षा के अंक (मेरिट आधारित) |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://indiapostgdsonline.gov.in/ |
इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म: कब आएगा GDS Result 2026?
इंडिया पोस्ट की भर्ती प्रक्रिया अपनी रफ्तार के लिए जानी जाती है। 19 फरवरी 2026 को आवेदन सुधार (Correction Window) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आमतौर पर देखा गया है कि सुधार खिड़की बंद होने के 10 से 15 दिनों के भीतर विभाग पहली मेरिट लिस्ट जारी कर देता है। सूत्रों और पिछले रुझानों की मानें तो, India Post GDS 1st Merit List 2026 मार्च के दूसरे या तीसरे हफ्ते में आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
India Post GDS भर्ती क्यों है खास?
इस भर्ती की सबसे खूबसूरत बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा (Exam) नहीं होती। आपका चयन पूरी तरह से 10वीं के अंकों (Merit-based) पर होता है। यही कारण है कि रिजल्ट वाले दिन धड़कनें थोड़ी ज्यादा तेज होती हैं। लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, अगर पहली लिस्ट में नाम नहीं आता है तो इस भर्ती में खाली पद रहने पर विभाग (India Post) दूसरी से छठवीं मेरिट लिस्ट तक जारी करता है।
कितनी जा सकती है GDS की कट-ऑफ? (State-wise Expectations)
कट-ऑफ को लेकर अक्सर छात्रों में डर बना रहता है। चलिए, ज़मीनी हकीकत को समझते हैं। चूँकि इसमें कोई परीक्षा नहीं है, इसलिए कट-ऑफ काफी ऊँची रहने की उम्मीद है:
- उत्तर प्रदेश और बिहार: यहाँ प्रतिस्पर्धा सबसे ज्यादा होती है। सामान्य वर्ग (General) के लिए कट-ऑफ 95% से 100% के बीच रह सकती है।
- राजस्थान और हरियाणा: इन राज्यों में भी आंकड़ा 93% से ऊपर रहने की संभावना है।
- पूर्वोत्तर राज्य और दक्षिण भारत: यहाँ तुलनात्मक रूप से कट-ऑफ थोड़ी कम (85% – 92%) जा सकती है।
याद रखें: यदि आपका नाम पहली लिस्ट में नहीं आता है, तो निराश न हों। विभाग खाली पदों को भरने के लिए दूसरी, तीसरी और कभी-कभी छठी मेरिट लिस्ट तक जारी करता है।
इसे भी पढ़े-
- India Post GDS Cut Off 2026: कितने प्रतिशत वालों का होगा चयन? यहाँ देखें पूरी कट-ऑफ लिस्ट
- इंतज़ार खत्म! Bihar Jeevika 2026 Result को लेकर आई ये महत्वपूर्ण खबर
India Post GDS की पहली मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें? (सीधा और आसान तरीका)
जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने के कारण आपको परेशानी हो सकती है। इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in पर क्लिक करें।
- लिस्ट खोजें: होमपेज पर दाईं ओर ‘Shortlisted Candidates’ का टैब दिखेगा।
- अपना सर्किल चुनें: अपने राज्य (जैसे- मध्य प्रदेश, दिल्ली, आदि) पर क्लिक करें।
- PDF डाउनलोड करें: क्लिक करते ही उस सर्किल की मेरिट लिस्ट (PDF) आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगी।
- अपना नाम ढूंढें: PDF खोलें और ऊपर दिए गए ‘सर्च’ आइकन पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। अगर आपका नंबर हाईलाइट हो जाता है, तो समझ लीजिए आपकी मेहनत रंग लाई है!
सिलेक्शन के बाद क्या? (Document Verification की तैयारी)
अक्सर छात्र लिस्ट में नाम आने के बाद खुशी में यह भूल जाते हैं कि असली चुनौती अभी बाकी है- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)। पहली लिस्ट आने के बाद आपको वेरिफिकेशन के लिए केवल 10 से 15 दिनों का समय मिलता है। अभी से तैयार कर लें ये कागज़:
- 10वीं की ओरिजिनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट।
- जाति प्रमाण पत्र (OBC/SC/ST/EWS के लिए सेंट्रल फॉर्मेट)।
- आधार कार्ड और पैन कार्ड।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- निवास प्रमाण पत्र।
India Post GDS Result 2026: डायरेक्ट लिंक
India Post GDS 1st Merit List 2026 Direct Link







