JNVST 6th Class Selection List 2026 Result: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की समर बाउंड परीक्षा दिए हुए लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है। नवोदय विद्यालय परीक्षा समिति ने शैक्षणिक साल 2026-27 के लिए Navodaya Region Wise Selection List 2026 Result जारी कर दिया है। यह रिजल्ट 17 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जारी कर दिया गया। अब जो छात्र 13 दिसंबर 2025 (फेज 1) परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना परिणाम रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से देख सकते हैं।
यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे और आपका नाम चयन लिस्ट में आया है तो आपको एडमिशन के लिए लगने वाले सभी दस्तावेजों को तैयार कर लेना चाहिए। यहां लेख में JNVST 6th Result 2026 चेक करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक दिया गया है। जिसकी मदद से आप क्षेत्रवार (Region Wise) चयन सूची डाउनलोड कर देख सकते हैं। यदि सिलेक्शन लिस्ट में आपका नाम आया है तो लगने वाले सभी दस्तावेज की सूची नीचे दी गई है तैयार रखें और नवोदय कक्षा 6 में अपना एडमिशन समय रहते निर्धारित तिथि तक करा लें।
JNVST 6th Class Result 2026: मुख्य डिटेल्स
| परीक्षा का नाम | JNVST 2026 |
| कक्षा | 6th |
| संस्था | Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) |
| परीक्षा तिथि | फेज 1– 13 दिसंबर 2025 (समाप्त), फेज 2- 11 अप्रैल 2026 |
| रिजल्ट | फेज 1– 17 मार्च 2026 जारी, फेज 2- मई 2026 |
| Selection List 2026 Result | Check Below |
| आधिकारिक वेबसाइट | navodaya.gov.in |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट + डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
JNVST Region Wise Selection List 2026 Class 6th Out
नवोदय विद्यालय परीक्षा समिति (NVS) की ओर से पहले फेज की आयोजित की गई कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल चयन सूची क्षेत्रवार (Navodaya Class 6th Region Wise Selection List 2026) 17 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अब इनमें जिन छात्रों का नाम आया है वो नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन लेने के पात्र हैं। सिलेक्शन लिस्ट इस प्रकार से जारी की गई है देख सकते हैं।

JNVST 6th Selection List 2026
कैसे देखें JNVST 6th Class Selection List 2026 Result?
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की प्रोविजनल चयन सूची 2026 क्षेत्रवार रिजल्ट PDF में जारी किया गया है। छात्र या उनके अभिभावक को इसे ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड करना है। नीचे हमने आसान स्टेप्स दिए हैं जिसे फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले नवोदय की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की मुख्य पेज पर उपलब्ध region wise result of class VI JNVST (SB)- 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर क्षेत्रवार चयन सूची पीडीएफ खुलकर आ जाएगी।
- अपने क्षेत्र का चयन कर सामने पीडीएफ पर क्लिक करें।
- चयनित छात्रों की सूची पीडीएफ में दिखाई देगी। अब आप नाम सर्च कर देख सकते हैं।
JNVST 6th Class Selection List 2026 Result: डायरेक्ट लिंक
| JNVST 6th Class Result 2026 Link | Click Here |
| JNVST 6th Class Admission Cut Off 2026 | Click Here |
| JNVST 6th Class Region Wise Selection List 2026 | Click Here |
| JNVST 6th Class Admit Card 2026 Download (Phase 2) | Click Here |
JNVST 6th Class Admission 2026: लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के पहले फेज की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद यदि सिलेक्शन लिस्ट में आपका नाम आया है तो एडमिशन के लिए आपको निम्नलिखित महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। आप निम्नलिखित दस्तावेजों की लिस्ट देख लीजिए-
- निवास प्रमाण पत्र
- नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट
- आधार कार्ड या सरकारी जन्म प्रमाण पत्र
- कैटेगरी प्रमाण पत्र (OBC/SC/ST)
- कक्षा 5 की पास मार्कशीट
- दो-तीन नवीनतम फोटो
- ग्रामीण कोटे से रजिस्ट्रेशन किया है तो ग्रामीण क्षेत्र कोटा प्रमाण पत्र
JNVST 6th Admission 2026: फेज 2 की परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड
जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा समिति (JNVS)की ओर से फेज 2 परीक्षा यानी शीतकालीन सत्र के लिए परीक्षा तिथि का ऐलान पहले ही कर दिया है। यह परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। समिति ने इसके लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) 16 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। जो छात्र फेज 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Latest Update
Rajasthan Board 5th 8th Result 2026: रिजल्ट कब, कहाँ और कैसे चेक करें? पूरी जानकारी।
CTET February 2026 Result Link: ctet.nic.in पर ऐसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट







