KVS 3rd Lottery Result List 2026: जैसा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक केंद्रीय स्कूलों में चयनित Class 1 व Balvatika के बच्चों की तीसरी प्रोविजनल लिस्ट 21 अप्रैल 2026 को जारी कर दी गई है। अब ऐसे में जिन माता पिता या अभिभावक के बच्चे का नाम WL (Waitlist) में रहा है वो KVS 3rd Lottery Result 2026 PDF List में नाम चेक करें। लेकिन ध्यान रहे संगठन ने कहा है कि यदि स्कूलों में सीटें खाली रहती है तभी लिस्ट जारी होगी।
यदि आपने भी अपने बच्चे के दाखिले के लिए आवेदन किया है और अभी तक पहली और दूसरी लिस्ट में नाम नहीं आया या Waiting List में दिखाया गया है तो तीसरी लिस्ट चेक करें नाम आ सकता है। केवीएस कक्षा 1 या बालवाटिका (1,2,3) की तीसरी लिस्ट कहां से कैसे देख सकते हैं इसकी स्टेप बाय स्टेप तरीका यहां दिया गया है। साथ ही आगे की प्रक्रिया की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
KVS 3rd Admission List 2026: कितनी सीटें खाली?
यदि अभी तक आपके बच्चे का नाम पहली और दूसरी लिस्ट में नहीं आया है और तीसरी लिस्ट में देखना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले जानकारी दे दें कि केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन मुख्य रूप से प्राथमिकता श्रेणी और लॉटरी सिस्टम के माध्यम से हो रहा है। 16 अप्रैल को दूसरी लिस्ट में उन बच्चों को मौका मिला था जिन्होंने पहली लिस्ट के बाद सीटें खाली रही तो उन पर अपनी जगह बनाई। अब दूसरी लिस्ट के बाद कई स्कूलों में 5% से 10% सीटें खाली रह गई हैं। यदि आपके भी संबंधित केंद्रीय स्कूल में सीटें खाली हैं तो अपने बच्चे का नाम 3rd Lottery Result 2026 लिस्ट में चेक कर सकते हैं।

KVS Class 1 Balvatika की तीसरी लिस्ट कहां से कैसे देखें?
KVS यानी केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार तीसरी प्रोविजनल सिलेक्शन लिस्ट 21 अप्रैल 2026 को जारी कर दी गई है। ध्यान रहे यह लिस्ट केवल उन्हीं स्कूलों द्वारा जारी की जाती है जहां दूसरी लिस्ट के एडमिशन के बाद भी सीटें खाली रह गई हैं। KVS Class 1 3rd List 2026 PDF Download के लिए इन 2 आसान तरीके को फॉलो करें:
- KVS की ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल के जरिए:
- स्टेप 1: अपने बच्चे का नाम तीसरी लिस्ट में देखने के लिए पहले ऑफिशियल वेबसाइट admission.kvs.gov.in खोलें।
- स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध Login ऑप्शन पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अपना लॉगिन कोड, बच्चे की जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें।
- स्टेप 4: फिर नीचे उपलब्ध लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 5: आपको प्रत्येक स्कूल के लिए अपने बच्चे का चयन Selected या Waiting स्टेटस दिख जाएगा।
- केंद्रीय विद्यालय की व्यक्तिगत वेबसाइट पर
- अपने संबंधित केंद्रीय स्कूल की वेबसाइट पर जाएं। (Google Search कर वेबसाइट पता कर लें)
- केंद्रीय स्कूल की वेबसाइट के होम पेज पर Admissions या Announcement के सेक्शन में जाएं।
- यहां आपको 3rd Selection List 2026 की PDF फाइल मिल जाएगी इसमें अपने बच्चे का नाम चेक करें।
इसे भी पढ़ें: यहां से डाउनलोड करें MP Board 10th 12th Second Exam Admit Card 2026, स्टेप बाय स्टेप तरीका
KVS Admission 2026 3rd List में नाम आ जाए तो क्या करें?
यदि तीसरी लिस्ट में आपके बच्चे का नाम आ जाता है तो बिना देरी किए हुए स्कूल से संपर्क करें और एडमिशन के लिए लगने वाले इन जरूरी दस्तावेजों (Important Documents) को तैयार रखें:
आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट: जन्म प्रमाण पत्र की डिजिटल या मूल प्रति, बिजली बिल या आधार कार्ड, बच्चों की हाल ही में खींची गई नई पासपोर्ट साइज फोटो, एससी, एसटी, ओबीसी हैं तो जाति प्रमाण पत्र, यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं तो विभाग द्वारा प्रमाणित सर्टिफिकेट और स्कूल की ओर से मांगे गए अन्य जरूरी दस्तावेज।
केवीएस की तीसरी लिस्ट में भी नाम ना आए तो क्या होगा?
अगर आपके बच्चे का नाम तीसरी लिस्ट में भी नहीं आता है तो अवगत करा दूं आपको कि केंद्रीय विद्यालय संगठन एक विशेष प्रावधान भी रखता है। 21 अप्रैल 2026 को उन कैटेगरी के लिए खाली सीटों का विज्ञापन निकालेगा जिसमें पर्याप्त आवेदन नहीं मिले थे। इसके लिए 22 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन दोबारा शुरू हो सकते हैं, और इसकी सूची 27 अप्रैल को जारी होगी।
और जानकारी के लिए इसे भी पढ़ें: केवीएस की दूसरी लिस्ट में चेक करें अपने बच्चे का नाम: KVS Class 1 Balvatika 2nd Lottery Result 2026







