KVS Bal Vatika Admission 2026: बाल वाटिका 1, 2 और 3 व Class 1 के लिए आवेदन शुरू, कैसे होगा एडमिशन पूरी डिटेल्स

By: Monika

On: March 20, 2026

Follow Us:

KVS Bal Vatika Admission 2026

KVS Bal Vatika Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय बाल वाटिका 1, 2 व 3 एवं कक्षा 1 में अपने बच्चों का एडमिशन कराने के इच्छुक अभिभावकों के लिए खुशखबरी है। बता दे केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की तरफ से देशभर के सभी केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। और KVS की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है।

केंद्रीय विद्यालय बाल वाटिका एवं कक्षा 1 के लिए आवेदन 20 मार्च से शुरू है। एवं आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 तक है। यदि आप भी अपने बच्चे का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं तो निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं। यहां लेख में हमने केवीएस बाल वाटिका एवं कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन से लेकर एडमिशन तक की पूरी जानकारी दिया है।

बाल वाटिका (Bal Vatika) क्या है?

सबसे पहले यहां जान लीजिए कि KVS Bal Vatika क्या है। सरकार ने नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत केंद्रीय विद्यालयों में प्री-प्राइमरी शिक्षा को बाल वाटिका के रूप में शुरू किया है। इसे तीन श्रेणियों में बांटा गया है:

  1. बाल वाटिका 1 (Nursery)
  2. बाल वाटिका 2 (LKG)
  3. बाल वाटिका 3 (UKG)

KVS Admission Schedule 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रममहत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू (कक्षा 1 और बाल वाटिका)20 मार्च 2026 (सुबह 10:00 बजे)
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि02 अप्रैल 2026 (रात 11:59 बजे)
पहली प्रोविजनल चयन सूची (बाल वाटिका)08 अप्रैल 2026
पहली प्रोविजनल चयन सूची (कक्षा 1)09 अप्रैल 2026
दूसरी चयन सूची (यदि सीटें खाली रहीं)16 अप्रैल 2026
तीसरी चयन सूची (यदि सीटें खाली रहीं)21 अप्रैल 2026
कक्षा 2 और ऊपर की कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन (Offline)02 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026
KVS Bal Vatika Admission 2026
KVS Bal Vatika Admission 2026: बाल वाटिका 1, 2 और 3 व Class 1 के लिए आवेदन शुरू..

KVS Bal Vatika Admission 2026: बच्चे की आयु (Age Limit) कितनी होनी चाहिए?

आवेदन करने से पहले आपको जान यह लेना जरूरी है कि दाखिले के लिए बच्चे की आयु क्या होनी चाहिए। तो KVS में प्रवेश के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाती है। यदि आपके बच्चे की उम्र इस सीमा में नहीं है, तो पोर्टल आपका आवेदन स्वीकार नहीं करेगा:

  • बाल वाटिका 1: बच्चे की उम्र 3 साल पूरी होनी चाहिए (4 साल से कम)।
  • बाल वाटिका 2: उम्र 4 साल पूरी होनी चाहिए (5 साल से कम)।
  • बाल वाटिका 3: उम्र 5 साल पूरी होनी चाहिए (6 साल से कम)।
  • कक्षा 1: बच्चे की आयु 6 साल पूरा हो, और 8 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।

नोट: बता दें कि 1 अप्रैल को जन्मे बच्चों को भी प्रवेश के लिए पात्र माना जाता है।

KVS Admission 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? Step-by-Step Process

KVS बाल वाटिका के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और निःशुल्क है। जरूरी दस्तावेजों के साथ नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके आवेदन पूरा कर सकतें हैं:

  • स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
    • सबसे पहले KVS की आधिकारिक वेबसाइट https://admission.kvs.gov.in/ पर जाएं। होमपेज पर New Registration बटन पर क्लिक करें। निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और ‘I agree’ चेकबॉक्स पर टिक करके आगे बढ़ें।
  • स्टेप 2: बच्चे का विवरण भरें-
    • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में बच्चे का पहला, मध्यम और अंतिम नाम भरें। ध्यान रहे कि नाम वही हो जो जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) पर लिखा है। अपनी ईमेल आईडी और चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन सफल होने पर आपके मोबाइल पर एक Login Code आएगा।
  • स्टेप 3: आवेदन फॉर्म भरना (Login): प्राप्त लॉगिन कोड, बच्चे की जन्म तिथि और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें। अब आपको 5 मुख्य भाग भरने होंगे:
    • Basic Information: लिंग, श्रेणी (Category), और ब्लड ग्रुप।
    • Parent Details: माता-पिता का नाम, व्यवसाय और पता।
    • Choice of Schools: आप अपनी पसंद के अधिकतम 3 केंद्रीय विद्यालयों का चयन कर सकते हैं।
    • Upload Documents: बच्चे की फोटो और जन्म प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करें (Size: 256KB से कम, Format: JPEG/PDF)।
    • Declaration: फॉर्म को प्रीव्यू करें और फाइनल सबमिट करें।
  • स्टेप 4: पावती (Acknowledgement) प्रिंट करें
    • फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको एक Application Submission Code मिलेगा। इस स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

KVS Admission 2026 Notification डाउनलोड के लिए क्लिक करें

KVS Bal Vatika Admission 2026: एडमिशन में कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स लगेंगे?

एडमिशन के समय आपको निम्नलिखित ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे:

  1. जन्म प्रमाण पत्र (Digital/Original)।
  2. बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो।
  3. निवास प्रमाण पत्र (Gas Bill, Voter ID, Ration Card आदि)।
  4. कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC/ST/OBC-NCL/EWS/BPL) यदि लागू हो।
  5. सर्विस सर्टिफिकेट (यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं और ट्रांसफर का लाभ लेना चाहते हैं)।

KVS Bal Vatika में कैसे होगा एडमिशन? Selection Process

जो अभिभावक अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका और कक्षा 1 के लिए कराना चाहते हैं, उन्हें एडमिशन की पूरी प्रक्रिया का पता होना जरूरी है। बता दें केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका और कक्षा 1 के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता है। एडमिशन पूरी तरह से RTE यानी Right to Education कोटे और Priority Category System के आधार पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाता है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से जारी की गई महत्वपूर्ण तिथियों को नोट करें। अंतिम तिथि से पहले आवेदन फॉर्म जमा करें और अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों। इस तरह से आप अपने बच्चे का एडमिशन करा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

JNVST 6th Class Selection List 2026 Result: नवोदय कक्षा 6 की चयन सूची जारी, क्षेत्रवार रिजल्ट देखें

Rajasthan Board 5th 8th Result 2026: रिजल्ट कब, कहाँ और कैसे चेक करें? पूरी जानकारी।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment