KVS NVS Admit Card 2026 Download: 10-11 जनवरी परीक्षा का हॉल टिकट यहाँ से डाउनलोड करें

By: Monika

On: January 4, 2026

Follow Us:

KVS NVS Admit Card 2026 Download

KVS NVS Admit Card 2026 Download: केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा आयोजित टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। एग्जाम सिटी स्लिप 26 दिसंबर 2025 को जारी की जा चुकी है और अब सभी अभ्यर्थियों के KVS NVS Admit Card 2026 का इंतजार भी खत्म होने वाला है। यह भर्ती परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

परीक्षा का आयोजन सीबीएसई (CBSE) की ओर से किया जा रहा है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी जानकारियों पर नजर बनाए रखें। क्योंकि एडमिट कार्ड परीक्षा में बैठने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है, जिसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

KVS NVS Exam City Slip 2025 जारी

जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, उनके लिए एग्जाम सिटी स्लिप 26 दिसंबर 2025 को ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है। एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि-

  • उनकी परीक्षा किस शहर में होगी
  • परीक्षा की तिथि क्या है
  • परीक्षा किस पाली में आयोजित होगी

ध्यान रहे कि एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड अलग-अलग होते हैं, सिटी स्लिप परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं देती।

KVS NVS Exam Date & Shift Timing 2026

आधिकारिक सूचना के अनुसार, KVS NVS भर्ती परीक्षा 2026 टियर 1 का आयोजन दो दिनों में किया जाएगा-

  • परीक्षा तिथि: 10 और 11 जनवरी 2026
  • परीक्षा मोड: CBT (Computer Based Test)

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी:

पालीसमय
पहली पालीसुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक
दूसरी पालीदोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक

उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

KVS NVS Admit Card 2026 Latest Update

आपको बता दें कि सामान्यत: एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-5 दिन पहले जारी किया जाता है। उम्मीद की जा रही है कि KVS NVS Admit Card जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in, cbse.gov.in और navodaya.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। जैसे ही एडमिट कार्ड जारी होगा, उम्मीदवार लॉगिन क्रिडेंशियल दर्ज कर ऑनलाइन मोड में डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: SSC MTS Exam Date 2026 जारी: CBT परीक्षा 4 फरवरी से, Admit Card और Slot Booking अपडेट

KVS NVS Admit Card 2026 Download कैसे करें?

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. KVS, NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. मुख्य पेज पर “KVS/NVS Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना Application Number / User ID दर्ज करें
  4. Date of Birth / Password भरें
  5. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना जरूरी है?

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य होगा:

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhaar Card / Voter ID / PAN Card / Driving License)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देश में मांगा गया हो)

बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

KVS NVS Admit Card 2026 – जरूरी निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर आदि प्रतिबंधित हैं
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें
  • किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें

निष्कर्ष

जो उम्मीदवार KVS NVS Teaching और Non-Teaching परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो चुकी है और अब जल्द ही KVS NVS Admit Card 2026 भी जारी किया जाएगा।

एडमिट कार्ड से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज को बुकमार्क जरूर करें।

इसे भी पढ़ें- UPSSSC Lekhpal Bharti 2025 Update: आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी, जानें पूरी डिटेल

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment