खुशखबरी, MBOSE 10th Class Result 2026 घोषित, megresults.nic.in पर तुरंत ऐसे चेक करें SSLC स्कोरकार्ड

By: Monika

On: April 8, 2026

Follow Us:

MBOSE 10th Class Result 2026

MBOSE 10th Class Result 2026: मेघालय बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने आज कक्षा 10वीं (SSLC) छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म कर दिया है। बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। यदि आप भी इस साल 2026 की Secondary School Leaving Certificate (SSLC) परीक्षा दिए थे तो अभी अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in या megresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इस साल मेघालय बोर्ड 10वीं में कुल 86.84% छात्रों को सफलता मिली है। और राज्यभर में पहला स्थान वांगाल लामा ने 585 अंक लाकर प्राप्त किया है।

इस बार बोर्ड ने परीक्षा का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी 2026 के बीच किया था। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई थी। और बोर्ड की ओर से Meghalaya Board 10th Result 2026 जारी होने की तिथि और समय की घोषणा 3 अप्रैल को ही कर दी गई थी। अब SSLC (10th) रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव है चेक कर सकतें हैं। यहां लेख में अपना रिजल्ट कैसे चेक करें आसान स्टेप के साथ डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है जिसकी मदद से तुरंत अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

MBOSE SSLC Result 2026: Overview

विवरणजानकारी
बोर्ड का नाममेघालय स्कूल शिक्षा बोर्ड (MBOSE)
परीक्षा का नामSSLC (कक्षा 10वीं) परीक्षा 2026
परीक्षा की तारीख30 जनवरी से 11 फरवरी 2026 के बीच
रिजल्ट की तारीख7 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटmegresults.nic.in / mbose.in

कहां से देखें मेघालय बोर्ड SSLC रिजल्ट 2026

मेघालय बोर्ड SSLC (10वीं) का रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाएं, यहां बोर्ड द्वारा रिजल्ट का लिंक एक्टिव मिलेगा:

  • mbose.in
  • mboseresults.in
  • meghresults.nic.in या
  • DigiLocker

MBOSE 10th Class Result 2026 कैसे चेक करें? आसान स्टेप 

मेघालय बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अब सभी छात्र या उनके अभिभावक ऑनलाइन डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड चेक करने के लिए तुरंत इन आसान स्टेप का पालन करें:

  • स्टेप 1: रिजल्ट देखने के लिए आप नीचे उपलब्ध किए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 2: क्लिक करते ही MBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट megresults.nic.in खुल जाएगी।
  • स्टेप 3: होम पेज पर आपको Results of Secondary School Leaving Certificate (SSLC) 2026 का लिंक मिलेगा क्लिक करें।
  • स्टेप 4: फिर एक नया पेज खुलेगा जिसमें लॉगिन डिटेल्स जैसे अपना Roll Number, कैप्चा कोड भरकर Submit या Get Result बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: आपका स्कोर कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा जिसमें आपके विषय वार अंक और पास/ फेल का स्टेटस दिखेगा।
  • स्टेप 6: बारीकी से अपनी डिजिटल मार्कशीट चेक करें और आगे के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

MBOSE SSLC (10th) Result 2026 डायरेक्ट लिंक

Meghalaya Board SSLC Result 2026Link
MBOSE Official WebsiteLink

MBOSE 10th Result 2026 के बाद क्या करें?

मेघालय बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के बाद पास होने वाले छात्रों को बहुत-बहुत बधाई! अब आपके पास अपनी इच्छा अनुसार आगे की स्ट्रीम (Science, Commerce या Arts) चुनने का समय है। यदि रिजल्ट आपके उम्मीद के मुताबिक ना हो यानी कम अंक मिले हैं तो आपके पास मौका है आप बोर्ड की Re evaluation (पुनर्मूल्यांकन) प्रक्रिया का पालन आवेदन करें। यदि एक या दो विषयों में फेल हैं तो बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा की घोषणा करेगा उसके लिए आवेदन करें। आपको सफलता जरूर मिल सकती है।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment