MP Board 2nd Exam Admit Card 2026 जारी, 10वीं 12वीं के छात्र यहां Direct Link से करें डाउनलोड

By: Monika

On: May 4, 2026

Follow Us:

MP Board 2nd Exam Admit Card 2026

MP Board 2nd Exam Admit Card 2026: खुशखबरी, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से आयोजित की गई 10वीं और 12वीं की द्वितीय मुख्य परीक्षा (Second Main Exam) का प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिए गए हैं। अब संबंधित छात्र अपना एडमिट कार्ड MP Online पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी बोर्ड सेकंड एग्जाम एडमिट कार्ड 2 मई से 30 मई 2026 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।

अगर आपने भी द्वितीय मुख्य परीक्षा (पहले Supplementary Exam के नाम से जाना जाता था) के लिए आवेदन किया है तो परीक्षा शुरू होने से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की दूसरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, डाउनलोड करने का स्टेप व डायरेक्ट लिंक दोनों यहां हमने उपलब्ध किया है। बिना किसी परेशानी के यहां से भी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

MP Board 10th 12th 2nd Main Exam 2026: Date & Time 

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय मुख्य परीक्षा (2nd Main Exam) 7 मई 2026 से शुरू हो रही है। दोनों कक्षाओं की परीक्षा का शेड्यूल इस प्रकार से है:

कक्षा 10वींपरीक्षा 7 मई से शुरू होकर 19 मई 2026 तक चलेगी।
कक्षा 12वींपरीक्षा 7 मई से शुरू होकर 25 मई 2026 तक संपन्न होगी।
परीक्षा का समयसभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की ऑफिशियल वेबसाइटmpbse.mponline.gov.in
MP Board 2nd Exam Admit Card 2026
MP Board 2nd Exam Admit Card 2026 जारी, 10वीं 12वीं के छात्र यहां Direct Link से करें डाउनलोड

MP Board 10th 12th 2nd Main Exam Admit 2026 कैसे डाउनलोड करें?

एमपी बोर्ड ने द्वितीय मुख्य परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिया है। अभी डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए इन आसान चरणों का पालन कर डाउनलोड कर सकते हैं:

  • स्टेप 1: Class 10th/12th सेकंड एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 2: MP Online Portal की ऑफिशियल वेबसाइट खुल जाएगी।
  • स्टेप 3: होम पेज पर उपलब्ध Examination/Enrollment Forms वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: फिर आपको MP Board Second Exam Admit Card 2026 का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: अपना आवेदन क्रमांक/रोल नंबर दर्ज और कैप्चा दर्ज कर Submit बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 6: आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

MP Board 2nd Exam Admit Card 2026: Direct Link

MP Board 10th 2nd Exam Admit 2026 (Out)Link
MP Board 12th 2nd Exam Admit 2026 (Out)Link
MPBSE Official Website LinkLink

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को जरूर चेक करें 

एमपी बोर्ड द्वितीय मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और अपने एडमिट कार्ड पर अपना नाम, फोटो, विषय और कोड, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा तिथि, समय समेत पूरी डिटेल्स को ध्यान पूर्वक जरूर चेक करें। परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देशों को पढ़ें और परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले अपने एडमिट कार्ड के साथ जरूर पहुंचे। ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हाल में बैठने नहीं दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-

जारी हुआ Maharashtra Board HSC 12th Result 2026: Direct Link से डाउनलोड करें मार्कशीट

hpbose.org पर देखें हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट: HPBOSE 10th 12th Result 2026

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment