MP Board Supplementary Result 2025: एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की ओर से MP Board 10th, 12th सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 एक साथ जारी किए जा चुके हैं। छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर दर्ज करके चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें एमपी बोर्ड इस बार 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक प्रदेश के कई निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया था। इस परीक्षा में करीब 3 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। अब सभी छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हो चुका है। एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट कक्षा 10वीं या 12वीं जारी होने की स्थिति, चेक करने का आसान तरीका व लिंक समेत जानकारी नीचे पेज पर देख सकते हैं।
MP Board Supplementary Result 2025: मुख्य जानकारी
| परीक्षा संचालन संस्था | मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) |
| शैक्षणिक वर्ष | 2024-25 |
| परीक्षा का नाम | एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री (पूरक) परीक्षा 2025 |
| कक्षाएं | 10वीं, 12वीं |
| 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा तिथियां | 17 जून से 26 जून 2025 तक |
| 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा तिथियां | 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक |
| एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट | 25 जुलाई 2025 (जारी) |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.mpbse.nic.in/ |
MP Board Supplementary Result 2025: जारी
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा इस साल 2025 में कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 जून से 26 जून एवं 12वीं की परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक आयोजित किया था। उत्तर कॉपियों का मूल्यांकन समय रहते पूरा कर लिया गया। MPBSE सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर 25 जुलाई 2025 जारी कर दिया गया है। संबंधित छात्र अपने रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- MP Board Supplementary Result Update 2025: 10वीं, 12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर
MP Board Supplementary Result 2025 10th, 12th कैसे चेक करें?
एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट जैसे ही सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 का लिंक एक्टिव होता है – छात्र या उनके अभिभावक निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करके आसानी से परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं-
- रिजल्ट चेक करने के लिए MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वहां पर “Supplementary Examination Result 2025” के विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर “10th/12th Class Supplementary Result 2025” पर क्लिक करें।
- छात्र का रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 प्रदर्शित होगा।
- अपने रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड पर क्लिक कर इसे आगे लिए सेव या प्रिंट निकाल लें।
MP Board Supplementary Result 2025 10th 12th Link
| MP Board Supplementary Result 2025 10th | https://result.mponline.gov.in/ |
| MP Board Supplementary Result 2025 12th | https://result.mponline.gov.in/ |
| MPBSE Official Link | https://www.mpbse.nic.in/ |
ओरिजिनल मार्कशीट कब और कहां से मिलेगी?
एमपी बोर्ड (MPBSE) की ओर से 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जारी होने पर छात्र प्रोविजनल मार्कशीट प्राप्त करेंगे, जिसे वे किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए उपयोग में ले सकते हैं। ओरिजिनल मार्कशीट यानी मूल मार्कशीट के लिए उन्हें 15 से 20 दिन का इंतजार करना होगा। एमपी बोर्ड की ओर से ओरिजिनल मार्कशीट विद्यालय को जारी की जाएगी। छात्र इसे अपने विद्यालय से संपर्क कर प्राप्त कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें: Maharashtra HSC Supplementary Result Date 2025: रिजल्ट की तारीख क्या है?, यहां जानें अपडेट
एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा में फेल होने पर क्या करें?
जैसा कि एमपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा 2025 में फेल होने के बाद बोर्ड की ओर से छात्रों को पास होने और अपने अंकों में सुधार करने का एक और मौका सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के रूप में दिया गया है। अगर आप इसमें भी फेल होते हैं तो चिंता ना करें आपके लिए अगला विकल्प मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) होगा, जिसकी परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाती है। या अगले साल की मुख्य परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी शुरू करें।







