MPBSE 10th 12th Admit Card 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन किए हुए लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। छात्र अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आवेदन संख्या या रोल नंबर दर्ज करना होगा।
ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी। ऐसे में प्रत्येक परीक्षा दिवस पर एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। अगर आप भी एमपी बोर्ड 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो एडमिट कार्ड कहां से कैसे डाउनलोड कर सकते हैं इसकी डिटेल्स में जानकारी यहां से प्राप्त कर अपना प्रवेश पत्र अभी डाउनलोड कर लें।
MPBSE MP Board 10th 12th Exam Date 2026
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) द्वारा आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां पहले ही जारी की जा चुकी हैं। एमपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक डेटशीट के अनुसार,
- कक्षा 10वीं की परीक्षा तिथि: 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक।
- कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथि: 10 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च 2026 तक होगी।
- समय: परीक्षाओं का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 तक निर्धारित है।
MPBSE 10th 12th Admit Card 2026 कहां से कैसे डाउनलोड करें?
- एमपी बोर्ड 10वीं या 12वीं एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज Examination/Enrollment Forms लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद वहां उपलब्ध Main Exam Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन क्रमांक /रोल नंबर और कैप्चा भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
- बस इतना करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा। अब आप डाउनलोड करके प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें
एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित डीटेल्स जरूर चेक करें
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र का नाम व पता
- परीक्षा तिथि और समय
- चयनित विषयों के नाम
- परीक्षा निर्देश
MPBSE द्वारा जारी महत्वपूर्ण निर्देश
बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा केंद्र पर अनुशासन बनाए रखने के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं, जिसे सभी छात्रों को पालन करना अनिवार्य है। सभी छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड के साथ केवल एक फोटो और अपना स्टेशनरी लाना है। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, केलकुलेटर या नकल सामग्री लाना सख्त मना है। यदि नकल सामग्री पकड़ी जाती है तो छात्र पर उचित मामले में कार्रवाई होगी।







