NIOS 10th Scorecard 2025 Release Today: नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की ओर से इस साल अप्रैल 2025 सत्र की आयोजित की गई परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के स्कोरकार्ड को लेकर अहम खबर है। एनआईओएस 10वीं की अप्रैल सत्र की परीक्षा 2025 का आयोजन 9 अप्रैल से लेकर 19 मई 2025 तक किया था। इसी तिथियों पर कक्षा 12वीं की परीक्षा भी आयोजित हुई थी, जिसके परिणाम संस्थान की ओर से 16 जून 2025 को जारी कर दिया गया है।
अब NIOS 10th Result 2025 की भी घोषणा हो चुकी है। यह रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट results.nios.ac.in पर जारी कर दिए गए हैं। NIOS के ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव होते ही छात्र अपने इनरोलमेंट की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जिन छात्रों के स्कोरकार्ड पर प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 फीसदी अंक होंगे उन्हें सफल घोषित किया जाएगा।
वहीं,जो छात्र एक या दो विषयों में 33 फीसदी अंक लाने में असफल होते हैं तो उन्हें अगले सेशन की परीक्षा अक्टूबर/नवंबर में भाग लेकर दोबारा परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा। अगर आप भी NIOS 10th की परीक्षा दिए हैं और अपने स्कोरकार्ड 2025 का इंतजार कर रहे हैं तो इस लेख में स्कोरकार्ड जारी होने की लेटेस्ट अपडेट, चेक करने का तरीका व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।
NIOS 10th Scorecard 2025: Overview
| शैक्षिक संस्थान का नाम | नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूलिंग (NIOS) |
| सत्र | अप्रैल 2025 |
| कक्षा | 10वीं |
| परीक्षा तिथि | 9 अप्रैल से लेकर 19 मई 2025 तक |
| परीक्षा परिणाम | 30 जून 2025 |
| स्कोर कार्ड चेक करने का माध्यम | ऑनलाइन |
| NIOS ऑफिशियल वेबसाइट | https://nios.ac.in/ |
NIOS 10th Scorecard 2025 Release Today
इस साल 2025 में अप्रैल सत्र की 10वीं और 12वीं एनआईओएस परीक्षा 9 अप्रैल से 19 मई 2025 तक चली थी। उसके बाद संस्थान की ओर से 16 जून 2025 को 12वीं कक्षा के स्कोरकार्ड जारी कर दिए गए थे। तब से NIOS 10वीं की परीक्षा दिए हुए छात्र अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। एनआईओएस की तरफ से 10वीं रिजल्ट 2025 जारी होने में देरी हुई। लेकिन 30 जून को अन्ततः NIOS 10th Scorecard 2025 जारी हो चुका है।
यह भी पढ़ें- NIOS 10th Result 2025 Update: एनआईओएस 10वीं रिजल्ट results.nios.ac.in पर अभी करें चेक
अब ऑफिशियल वेबसाइट पर NIOS 10th Result का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। ऐसे में रिजल्ट का इंतजार कर रहे उन सभी छात्रों एवं उनके अभिभावकों को सलाह देते हैं कि आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in या results.nios.ac.in पर जाकर स्कोरकार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
NIOS 10th Scorecard 2025 कैसे डाउनलोड करें?
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) की तरफ से जारी किए जाने वाले 10वीं रिजल्ट 2025 को चेक व डाउनलोड करना बड़ा आसान है। आप निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करते हुए अपना स्कोरकार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
- स्टेप 1. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाएं।
- स्टेप 2. वेबसाइट खुलते ही होम पेज पर आपको “NIOS Secondary (10th) Result 2025” का लिंक दिखेगा।
- स्टेप 3. जिसके नीचे उपलब्ध “Check Result” लिंक पर क्लिक कर देना है।
- स्टेप 4. फिर लॉगिन पेज खुलेगा, जिसमें छात्र का Enrollment Number और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- स्टेप 5. लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक कर दें।
- स्टेप 6. बस NIOS 10th Scorecard आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- स्टेप 7. अपने स्कोर कार्ड की जांच करें और डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर सेव या प्रिंटआउट ले लें।
NIOS 10th Result 2025 Direct Link
स्कोरकार्ड पर क्या-क्या जानकारियां होंगी?
NIOS 10th स्कोरकार्ड पर छात्र की निम्नलिखित जानकारी दर्ज होगी, जिसे भली भांति चेक कर लेना चाहिए। यदि इनमें किसी प्रकार की त्रुटि मिलती है तो अपने स्टडी सेंटर या NIOS के क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क कर सही करवाना चाहिए।
- छात्र का नाम
- एनरोलमेंट नंबर
- जन्मतिथि
- हर सब्जेक्ट के थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंक
- कुल प्राप्तांक
- पासिंग स्थिति
NIOS 10th स्कोरकार्ड 2025 में 33% अंक न आए तो क्या करें?
जैसा कि एनआईओएस ओपन बोर्ड की ओर से आयोजित की गई कक्षा 10वीं की परीक्षा में 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। अब जिन छात्रों के स्कोरकार्ड पर न्यूनतम 33 फ़ीसदी से भी कम अंक आए हैं तो वे रिचेकिंग का विकल्प अपना सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें ₹400 प्रत्येक विषय के हिसाब से शुल्क जमा करना होगा। या उन्हें अगले सेशन की परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। अगले सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन सितंबर- अक्टूबर में लिए जा सकते हैं। परीक्षा नवंबर- दिसंबर माह में आयोजित होती है। इसकी डिटेल्स में जानकारी NIOS ऑफिशियल वेबसाइट nios.ac.in पर ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- CBSE 10th 12th Supplementary Admit Card 2025: रिलीज डेट और डाउनलोड प्रक्रिया
NIOS 10th ओरिजिनल मार्कशीट 2025 कब आएगी?
सभी छात्रों को ध्यान रखना है कि परिणाम जारी होने के दिन केवल डिजिटल मार्कशीट ही डाउनलोड कर सकते हैं। ओरिजिनल मार्कशीट के लिए 30-45 दिनों तक का इंतजार करना पड़ सकता है। ओरिजिनल मार्कशीट पाने के लिए आपको अपने संबंधित स्टडी सेंटर से संपर्क करना होगा। अन्य स्थिति में NIOS 10th ओरिजिनल मार्कशीट कम सर्टिफिकेट और माइग्रेशन कम सर्टिफिकेट डॉक के माध्यम से आवेदन के समय दर्ज पते पर भेजा जाएगा।







