NTPC Graduate Level Result 2025: रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट का रिजल्ट जल्द, लेटेस्ट अपडेट देखें

By: Monika

On: September 12, 2025

Follow Us:

NTPC Graduate Level Result 2025

NTPC Graduate Level Result 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द ही जारी करने वाला है। यह रिजल्ट भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जारी होगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना परिणाम देखने के लिए अपने क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाकर मांगे गए जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके चेक कर सकते हैं। बता दें कि रिजल्ट के साथ-साथ एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा का निर्धारित कट ऑफ मार्क्स PDF और स्कोरकार्ड भी जारी किया जाएगा।

रेलवे NTPC Graduate Result PDF में उन सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर शामिल होंगे जो CBT 1 में पास होंगे। जो उम्मीदवार RRB NTPC Graduate Level CBT 1 में पास होंगे, उन्हें इस भर्ती के अगले चरण की परीक्षा यानी CBT 2 में शामिल किया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा को दिए हुए हैं और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो आइए इस लेख में एनटीपीसी ग्रेजुएट रिजल्ट जारी होने की लेटेस्ट अपडेट, चेक करने का तरीका समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें।

रेलवे NTPC Graduate Level भर्ती 2025

रेलवे में एनटीपीसी (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज) स्नातक स्तर की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती का आयोजन रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से किया जा रहा है। RRB NTPC Graduate Level भर्ती के जरिए कुल 8113 रिक्तियों की पूर्ति की जानी है। इसके पहले चरण की CBT 1 परीक्षा 5 जून से शुरू होकर 24 जून 2025 तक चली थी। अब जो उम्मीदवार परीक्षा दिए हुए हैं उनको अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को NTPC Graduate Level CBT 2 में शामिल होना होगा।

इसे भी पढ़ें- NTPC UG Exam City Intimation 2025: RRB एनटीपीसी परीक्षा शहर सूचना स्लिप Direct Link से देखें

NTPC Graduate Level Result 2025 लेटेस्ट अपडेट

RRB की ओर से NTPC Graduate CBT 1 परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराने के बाद NTPC अंडरग्रेजुएट भर्ती की परीक्षा भी सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया है। हालांकि NTPC Graduate CBT 1 Result 2025 की घोषणा करने की तैयारी हो चुकी है। विभिन्न विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स एवं स्रोतों से मिल रही लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, RRB NTPC Graduate Level का रिजल्ट सितम्बर 2025 के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक जारी हो सकता है। लेकिन अभी आधिकारिक तौर रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित नहीं हुई है। आप NTPC Graduate Level Result की नवीनतम अपडेट के लिए rrbapply.gov.in या rrbcdg.gov.in वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

RRB NTPC रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया से होगा जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एनटीपीसी ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट दोनों परीक्षाओं का रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के जरिए जारी किया जा सकता है। RRB रिजल्ट की गणना अंको के नॉर्मलाइजेशन के आधार पर ही करता है, जिससे परीक्षा की विभिन्न शिफ्टों के कठिनाई स्तर में संतुलन बन जाए। RRB NTPC Graduate Level की मेरिट लिस्ट, CBT 1 में प्राप्त अंकों और कैटिगरी के अनुसार कट ऑफ अंकों के आधार पर तैयार होती है। भर्ती बोर्ड निर्धारित सभी कारक को लागू करने के बाद रिजल्ट की घोषणा करता है।

इसे भी पढ़ें- RRB NTPC Graduate Result Kab Aayega 2025: NTPC ग्रेजुएट लेवल का रिजल्ट जारी होने वाला है, देखें अपडेट

How to Check NTPC Graduate Level Result 2025 रिजल्ट कैसे और कहां से चेक करें?

रेलवे एनटीपीसी रिजल्ट जारी होने के बाद बहुत से उम्मीदवार रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट खोजते हैं। बता दें कि एनटीपीसी का रिजल्ट RRB के विभिन्न जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होता है। आप रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करते हुए आसानी से चेक कर पाएंगे:

  • सबसे पहले अपने क्षेत्रीय RRB आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। (rrbapply.gov.in पर जाकर)
  • वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन या रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद “RRB NTPC Graduate Result 2025” या CEN 05/2024 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या/रोल नंबर, जन्मतिथि, कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करें।
  • बस आपकी स्क्रीन पर NTPC Graduate Level Result 2025 PDF आ जाएगा।
  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक करें और आगे के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर सेव कर लें।
NTPC Graduate Level Result 2025 सितम्बर 2025
Official Websitehttps://www.rrbapply.gov.in/

रेलवे NTPC Undergraduate CBT 1 परीक्षा समाप्त

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से NTPC Undergraduate की परीक्षा (7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक) सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। भर्ती बोर्ड की ओर से एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट आंसर की जारी होने वाले हैं। NTPC UG Result से पहले Graduate Level Result 2025 जारी किया जाएगा। एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती के जरिए कुल 3445 रिक्तियों की पूर्ति की जाएगी। जबकि RRB NTPC Graduate Level भर्ती के जरिए कुल 8113 रिक्तियों की पूर्ति की जानी है।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment