OFSS Bihar Board 11th Admission 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा पास किए हुए लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। बता दें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 11वीं में एडमिशन के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। राज्य के इंटरमीडिएट कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए कक्षा 11 में एडमिशन की प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है। यदि आप भी 10वीं पास कर चुके हैं और 11वीं में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करना है।
बोर्ड ने आवेदन के लिए ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स यानी OFSS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.org निर्धारित किया है। इसी पोर्टल पर आप अपनी पसंद के स्ट्रीम (Science, Commerce और Arts) का चुनाव करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां हम आपको इस लेख में Bihar Board Inter Admission 2026 से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी दे रहे हैं जैसे- लगने वाले जरूरी दस्तावेज, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने का सही तरीका।
Bihar Board 11th Admission 2026: मुख्य जानकारी व तिथियां
बता दें BSEB ने इसके लिए दिशा निर्देश और तिथियां जारी कर दी है। और स्पष्ट किया है कि नामांकन की पूरी प्रक्रिया OFSS सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन माध्यम से पुरी की जाएगी। इस बार राज्य के करीब 10000 संस्थानों में लाखों सीटों पर छात्र अपनी पसंद के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
| कार्यक्रम (Events) | महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates) |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 08 अप्रैल 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | मई 2026 के मध्य तक |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | मई 2026 के मध्य तक |
| पहली चयन सूची (1st Merit List) जारी होना | जून 2026 के प्रथम सप्ताह में |
| पहली सूची के आधार पर नामांकन की अवधि | जून 2026 |
आवेदन के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए? (Eligibility Criteria)
बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए छात्र का बिहार बोर्ड या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा पास किया हो। जो छात्र इस वर्ष कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वो भी रिजल्ट आने के बाद आवेदन कर सकेंगे। बताना चाहता हूं कि आवेदन के लिए कोई न्यूनतम प्रतिशत की बाध्यता नहीं है, लेकिन मेरिट लिस्ट आपके 10वीं के अंकों के आधार पर ही बनेगी।
इसे भी पढ़ें: Bihar Polytechnic Admission 2026: आवेदन शुरू, 21 अप्रैल तक का मौका, यहाँ देखें Exam Date और Full Schedule
OFSS Online Application Fees: आवेदन शुल्क कितना है?
बिहार बोर्ड 11वीं में एडमिशन के लिए OFSS पर ऑनलाइन आवेदन करेंगे तो आपको निर्धारित शुल्क 350 रुपए जमा करना होगा। इस शुल्क का भुगतान आप ऑनलाइन माध्यमों जैसे- क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं। ध्यान रहे, आवेदन शुल्क का भुगतान किए बिना आपका आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
OFSS Bihar Board 11th Admission 2026 में आवेदन के लिए लगने वाले डॉक्यूमेंट्स
OFSS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने से पहले आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों (Documents) का होना जरूरी है ताकि आवेदन करते समय कोई कमी या त्रुटि ना रहे:
- मैट्रिक का रोल कोड और रोल नंबर
- मार्कशीट (अंक पत्र)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- वैध मोबाइल नंबर (ओटीपी के लिए)
- हस्ताक्षर
- ईमेल आईडी
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Bihar Board 11th Admission 2026: OFSS पर ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? Step
- Step 1: आवेदन के लिए सबसे पहले OFSS की ऑफिशियल वेबसाइट www.ofssbihar.org खोलें।
- Step 2: होम पेज पर उपलब्ध Common Application Form For Intermediate 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- Step 3: फिर वहां पर दिए गए निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ें और चेक्स बॉक्स पर टिक करके आगे बढ़े।
- Step 4: वहां पर अपना बोर्ड, पासिंग ईयर और रोल नंबर दर्ज करें, आपके अंक अपने आप स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
- Step 5: अपना पता, कैटिगरी और अन्य जरूरी जानकारी भरे, और मांगी गई जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- Step 6: अब सबसे जरूरी चरण यह है कि आपको कम से कम 10 कॉलेज और अधिकतम 20 कॉलेज चुनने का मौका मिल रहा, ध्यान रहे जिस कॉलेज में आप सबसे पहले पढ़ना चाहते हैं उसे नंबर एक पर रखें।
- Step 7: सभी भरे हुए विवरणों की जांच करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें इसके बाद आप 350 रुपए शुल्क का भुगतान करें।
- Step 8: भुगतान सफल होने के बाद अपने Common Application Form (CAF) का प्रिंट आउट निकाल लें या इसे PDF के रूप में सुरक्षित रख लें, क्योंकि आगे नामांकन के समय जरूरत पड़ेगी।
Bihar Board 11th Admission 2026: चयन प्रक्रिया और मेरिट लिस्ट
आपको बता दें कि आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद बिहार बोर्ड आवेदन किए हुए सभी छात्रों के 10वीं में प्राप्तांकों और उनके द्वारा चयन किए गए कॉलेज के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी करेगा।
- पहली चयन सूची: इसमें उच्च अंक वाले छात्रों का नाम आएगा।
- स्लाइड अप प्रक्रिया: यदि आपको अपनी पसंद का कॉलेज नहीं मिलता है, तो आप Slide Up विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
- स्पॉट एडमिशन: तीनों मेरिट लिस्ट आने के बाद भी यदि सीटें खाली रहती हैं, तो स्पॉट एडमिशन के जरिए दाखिला लिया जा सकेगा।







