PSEB 5th 8th Class Result 2026 कब जारी होगा, Date क्या है और कहां से कैसे चेक होगा रिजल्ट? इन्हीं तमाम सवालों के जवाब यहां पर मिलने वाले हैं। बता दें इस समय पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्र जो फरवरी और मार्च 2026 में आयोजित हुई परीक्षा में शामिल हुए थे उन्हें अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि जो छात्र इस परीक्षा में पास होंगे सिर्फ उन्हीं को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।
यदि आप या आपके परिवार में किसी ने इस साल पंजाब बोर्ड की यह परीक्षाएं दी हैं तो अब रिजल्ट चेक करने का समय आ गया है। क्योंकि बोर्ड अब रिजल्ट से जुड़े सारे काम लगभग पूरा कर चुका है और रिजल्ट जारी करने की अंतिम तैयारी में है। PSEB रिजल्ट की घोषणा अब किसी भी समय कर सकता है।
ऐसे में आप अपना Roll Number तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर नजर रखें। क्योंकि इसी वेबसाइट पर Punjab Board Class 5th 8th Result 2026 का लिंक एक्टिव होगा। हालांकि इसके अलावा और किन वेबसाइट्स से रिजल्ट चेक होगा, कैसे चेक करें और डायरेक्ट लिंक भी यहां मिलेगा। आप इस लेख को पढ़ते हुए नीचे स्क्रॉल करते जाएं आपको सारी अपडेट मिलेगी और अपना रिजल्ट भी चेक कर पाएंगे।
PSEB 5th 8th Class Result 2026: Overview
| बोर्ड का नाम | Punjab School Education Board (PSEB) |
| कक्षाएं | 5वीं और 8वीं (Primary & Middle) |
| परीक्षा का समय | फरवरी और मार्च 2026 के बीच |
| रिजल्ट की स्थिति | जल्द |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.pseb.ac.in/ |
PSEB 5th 8th Class Result 2026: तारीख और समय
पंजाब बोर्ड (PSEB) का पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखे तो बोर्ड परीक्षा समाप्त होने की 20 से 25 दिनों के अंदर रिजल्ट घोषित करता है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार कक्षा 5वीं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और कई स्कूलों ने व्यक्तिगत तौर पर रिजल्ट साझा करना शुरू कर दिया है। लेकिन आधिकारिक पोर्टल पर यह रिजल्ट 7 से 10 अप्रैल 2026 के बीच लाइव किया जा सकता है।
वहीं कक्षा 8वीं का रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाता है इसकी संभावित तारीख 8 से 10 अप्रैल 2026 के बीच अपडेट मिल रही है। रिजल्ट ज्यादातर दोपहर 2:00 बजे से 4:00 के बीच घोषित किए जाते हैं जैसे ही बोर्ड के अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त करेंगे रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा।
किन- किन वेबसाइट्स से चेक होगा रिजल्ट?
PSEB Punjab Board Class 5th, 8th Result 2026 घोषित होते ही इन वेबसाइटों पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा, यहां से आप अपना स्कोरकार्ड देख पाएंगे:
- pseb.ac.in (मुख्य वेबसाइट)
- punjab.indiaresults.com (पार्टनर वेबसाइट)
- DigiLocker (डिजिटल मार्कशीट के लिए)
इसे भी पढ़ें: अभी अभी आया अपडेट: JNV 9th Class Result 2026 को लेकर खुशखबरी

ऑनलाइन कैसे चेक करें PSEB 5th 8th Result 2026? आसान स्टेप
अक्सर रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट खुलने में देरी लगती है और छात्रों और उनके अभिभावकों को रिजल्ट चेक करने में घंटों लग जाता है। ऐसे में आपको डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक करना चाहिए इसके लिए हमने यहां आसान तरीके से रिजल्ट चेक करना बताया है। नीचे स्टेप बाय स्टेप तरीका दिया है फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक करें:
- Step 1: रिजल्ट चेक करने के लिए अपने मोबाइल या लैपटॉप पर ही नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- Step 2: आपके क्लिक करते ही PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in खुल जाएगी।
- Step 3: अब आप होम पेज पर उपलब्ध Results के विकल्प पर क्लिक करें।
- Step 4: यहां PSEB Primary (Class V)/Middle (Class VIII) Examination Result 2026 से संबंधित लिंक मिलेगा क्लिक करें।
- Step 5: नया पेज खुलेगा, जहां आप अपना रोल नंबर (Roll Number) या नाम (Name) दर्ज करें।
- Step 6: मांगे गए विवरण दर्ज करने के बाद Submit/ Find Results बटन पर क्लिक करें।
- Step 7: आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा चेक करें और आगे के लिए स्क्रीनशॉट ले लें या प्रिंटआउट निकाल लें।
PSEB 5th 8th Class Result 2026: डायरेक्ट लिंक
PSEB Punjab Board Result 2026: अच्छे नंबर नहीं आए तो क्या करें?
पंजाब बोर्ड की ओर से कक्षा 5वीं और 8वीं रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आपको लगता है कि मेरे लिखे गए उत्तर सही हैं और मन मुताबिक अच्छे नंबर नहीं आए हैं तो आप पुनर्मूल्यांकन (Re evaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया रिजल्ट के 15 दिनों के भीतर निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन किया जाता है। जैसा की पास होने के लिए 33% अंक आना जरूरी होता है यदि एक या दो विषयों में 33 अंक ना आए तो इसके लिए आप कंपार्टमेंट या सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)-
पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट कब आएगा?
उत्तर – कक्षा 8वीं का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक आने की पूरी उम्मीद है।
क्या मैं नाम से रिजल्ट चेक कर सकता हूं?
उत्तर – हां, PSEB छात्रों को रोल नंबर के साथ-साथ नाम से भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा देता है।
ओरिजिनल मार्कशीट कब मिलेगी?
उत्तर – ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के 15 से 20 दिनों के बाद आपके संबंधित स्कूल से प्राप्त मिलेगी।







