Rajasthan VDO Answer Key 2025: आंसर की PDF डाउनलोड लिंक जल्द, 20 नवंबर से पहले जारी

By: Monika

On: November 7, 2025

Follow Us:

Rajasthan VDO Answer Key 2025

Rajasthan VDO Answer Key 2025: यदि आप राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल हुए हैं, तो आपके लिए सबसे बड़ी अपडेट यही है कि Rajasthan VDO Answer Key 2025 अब जल्द जारी होने वाली है। Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) परीक्षा की उत्तर कुंजी 20 नवंबर 2025 से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा। आंसर की सेट-वाइज PDF में उपलब्ध होगी, जिससे उम्मीदवार अपने प्रश्नों के उत्तर मैच कर सकेंगे और अनुमान लगा सकेंगे कि उनके कितने अंक बन रहे हैं।

यह भर्ती राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer – VDO) के कुल 850 पदों पर चयन के लिए आयोजित की जा रही है। लिखित परीक्षा 2 नवंबर को राज्यभर में निर्धारित किए गए कई परीक्षा केंद्रों पर सफलता पूर्वक संपन्न करा ली गई है। अब प्रोविजनल आंसर की जारी होते ही आप ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर PDF डाउनलोड कर सकेंगे।

इस साल परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल

RSSB के चेयरमैन श्री आलोक राज ने X पर ट्वीट करके बताया कि इस वर्ष राजस्थान VDO भर्ती परीक्षा 2025 के लिए कुल 5,12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से लगभग 81 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति यह दिखाती है कि इस परीक्षा को लेकर युवाओं में कितनी उत्सुकता और प्रतियोगिता है।

Rajasthan VDO Answer Key 2025 कब आएगी?

राजस्थान VDO आंसर की को लेकर दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर कुंजी 20 नवंबर 2025 से पहले किसी भी समय जारी की जा सकती है। जैसे ही आंसर की अपलोड होगी, सेट-वाइज PDF उपलब्ध होगी जिसे कोई भी उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकेगा। अभ्यर्थी सलाह दी जाती है कि वे रोज़ाना वेबसाइट चेक करते रहें।

Rajasthan VDO Answer Key 2025 PDF डाउनलोड कैसे करें?

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करना बहुत आसान है। नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें: rssb.rajasthan.gov.in
  2. होमपेज पर “Candidate Corner” या “Answer Key” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. आपको परीक्षा का नाम दिखेगा: Village Development Officer (VDO) Answer Key 2025
  4. अपनी Question Booklet Series (A/B/C/D) के अनुसार PDF चुनें।
  5. PDF डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।

डिवाइस में PDF Reader जरूर होना चाहिए ताकि फाइल आसानी से खुले।

आंसर की से क्या लाभ होगा?

  • आप अपने उत्तरों की तुलना कर पाएंगे
  • अनुमान लगा पाएंगे कि आपका स्कोर कितना बन रहा है
  • कटऑफ के मुकाबले अपनी स्थिति समझ सकेंगे
  • यदि आपको कोई उत्तर गलत लगे तो आप आपत्ति (Objection) दर्ज कर सकते हैं

आंसर की जारी होने के बाद आपत्ति करने की प्रक्रिया भी सक्रिय रहती है।

यहाँ देखें- Rajasthan VDO Cut Off 2025: कितने नंबर पर होगा सेलेक्शन? जानें पूरी जानकारी

आपत्ति (Objection) करने के लिए क्या करें?

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद यदि आपको किसी प्रश्न पर संदेह है या लगता है कि उत्तर गलत दिया गया है, तो आप ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। Rajasthan VDO Answer Key जारी होने के बाद आप RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करते समय सही उत्तर का प्रमाण (बुक, सिलेबस या आधिकारिक डॉक्यूमेंट) अपलोड करना होगा। प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क (जो बोर्ड बताएगा) जमा करना जरूरी होता है। ध्यान रहे, एक बार आपत्ति शुल्क जमा होने के बाद वापस नहीं किया जाता, इसलिए केवल प्रमाण के साथ ही आपत्ति दर्ज करें।

Rajasthan VDO रिज़ल्ट कब आएगा?

राजस्थान वीडियो परीक्षा का रिजल्ट 2025 जारी होने की अभी आधिकारिक तिथि नहीं बताई गई है। लेकिन आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने की प्रक्रिया एवं बोर्ड द्वारा उन प्रश्नों के उत्तरों का निवारण करने में कुछ दिनों का समय लग सकता है। Final Answer Key के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा। ऐसे में VDO रिजल्ट दिसंबर मध्य तक जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं। बता दें इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को ग्रामीण क्षेत्रों में विकास संबंधी कार्यों का दायित्व सौंपा जाता है।

निष्कर्ष-

Rajasthan VDO Answer Key 2025 का इंतज़ार अब लगभग खत्म हो चुका है। बोर्ड द्वारा तय समयसीमा के अनुसार, उत्तर कुंजी 20 नवंबर 2025 से पहले जारी हो जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, और PDF डाउनलोड करके अपने उत्तरों का सही आकलन करें।

याद रखें: आंसर की को ध्यान से मिलान करें और सही प्रमाण के साथ ही आपत्ति दर्ज करें।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment