RBSE Class 12th Result 2026 Link (Link Activated): राजस्थान बोर्ड इंटर परीक्षा रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से देखें

By: Monika

On: March 31, 2026

Follow Us:

RBSE Class 12th Result 2026 Link

RBSE Class 12th Result 2026 Link: राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER), अजमेर ने आज कक्षा 12वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म कर दिया है। बोर्ड ने Science, Commerce और Arts तीनों संकायों (Streams) के रिजल्ट एक साथ घोषित किया है। यदि आप भी परीक्षा में शामिल हुए थे तो अब अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

बता दें राजस्थान बोर्ड की ओर से इंटर (12th) की परीक्षा 12 फरवरी से लेकर 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। और रिजल्ट जारी करने की अपडेट RBSE ने 24 घंटे पहले ही कर दी थी कि रिजल्ट का लिंक 31 मार्च 2026 सुबह 10:00 बजे एक्टिव होगा। यदि अभी तक आप अपना रिजल्ट नहीं चेक कर पाए हैं तो इस लेख में हम आपको रिजल्ट चेक करने की आसान प्रक्रिया, डायरेक्ट लिंक और इस साल के पासिंग प्रतिशत समेत जानकारी विस्तृत रूप से नीचे प्रदान कर रहे हैं।

Rajasthan Board 12th Result 2026: मुख्य विवरण

राजस्थान बोर्ड द्वारा आयोजित की गई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं इस साल फरवरी- मार्च 2026 में आयोजित की गई और रिजल्ट भी मार्च में ही जारी करने की घोषणा पहले से ही की गई थी। अब शिक्षा विभाग के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा की गई है।

बोर्ड का नामराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE/BSER)
परीक्षा का नामसीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) मुख्य परीक्षा 2026
स्ट्रीमआर्ट्स, साइंस और कॉमर्स
रिजल्ट की तारीख31 मार्च, 2026
आधिकारिक वेबसाइटrajeduboard.rajasthan.gov.in
रिजल्ट मोडऑनलाइन

इसे भी पढ़ें- राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट का लिंक एक्टिव, यहां से अभी करें चेक: Rajasthan Board 10th Result 2026 Link

कैसे चेक करें RBSE 12th Result 2026? आसान स्टेप

रिजल्ट जारी होने के बाद अक्सर देखा जाता है की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक आ जाती है जिसकी वजह से साइट धीमी हो जाती है। अब ऐसी स्थिति में आप नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र में सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in खोलें।
  • स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध Rajasthan Senior Secondary Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: नया पेज खुलेगा जिसमें अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: बस इतना काम करते ही आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्टेप 5: अब आप अपना प्रोविजनल मार्कशीट चेक करें और आगे के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Rajasthan Board 12th Result SMS के जरिए कैसे चेक करें?

यदि अधिक ट्रैफिक आने से आधिकारिक वेबसाइट ना खुले या इंटरनेट की समस्या है तो आप बिना आधिकारिक वेबसाइट पर जाए भी अपना रिजल्ट ऐसे मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं:

  • अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं।
  • और नए SMS के लिए RJ12 स्पेस अपना रोल नंबर टाइप करें।
  • फिर इसे 5676750 या 56263 पर भेज दें।
  • ऐसा करने के कुछ ही देर में आपका रिजल्ट आपकी मोबाइल पर SMS के रूप में आ जाएगा।

RBSE Class 12th Result 2026 Direct Link

Rajashan Board Class 12th Result 2026Link
RBSE Official WebsiteLink

अपनी मार्कशीट में इन डिटेल्स को जरूर चेक करें

जब आप अपना ऑनलाइन रिजल्ट डाउनलोड करें तो आपकी प्रोविजनल मार्कशीट में निम्नलिखित विवरण का सही होना जरूरी है। ताकि भविष्य में कोई दिक्कत ना हो इसलिए इन डिटेल्स को जरूर चेक करें:

  • अपना नाम (स्पेलिंग की बारीकी से जांच)
  • पिता और माता का नाम
  • रोल नंबर 
  • स्कूल का कोड
  • विषयवार प्राप्त अंक (Theory और Practical)
  • कुल अंक और प्रतिशत
  • ग्रेड या डिविजन (First, Second, Third)
  • रिजल्ट स्थिति (Pass/Fail)

क्या करें यदि पासिंग मार्क्स ना आए?

जैसा कि RBSE का नियम है कि 12th Class के छात्रों को पास होने के लिए हर एक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना चाहिए। लेकिन बहुत से छात्र कभी-कभी एक या दो विषयों में 33 अंक लाने में असमर्थ हो जाते हैं तो ऐसे में निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड जून या जुलाई में सप्लीमेंट्री परीक्षा (Supplementary Exam) आयोजित करेगा जिसमें उस विषय की दोबारा परीक्षा देकर अपना साल बर्बाद होने से बचा सकेंगे।

वहीं यदि आपको लगता है कि आपका अंक आपकी मेहनत के अनुसार कम आया है तो आप अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच Re-evaluation के लिए रिचेकिंग का आवेदन कर सकते हैं। रिचेकिंग के लिए ऑनलाइन फॉर्म रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिनों के भीतर भरा जाता है।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment