RBSE Result 2026 Class 10th: चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, rajresults.nic.in पर मिलेगी मार्कशीट

By: Monika

On: March 20, 2026

Follow Us:

RBSE Result 2026 Class 10th

RBSE Result 2026 Class 10th: राजस्थान बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) द्वारा आयोजित की गई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी होने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा के करीब 10 लाख से ज्यादा छात्रों के रिजल्ट का इंतजार इस बार जल्दी खत्म होगा। बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौर की ओर से जारी की गई डिटेल के मुताबिक रिजल्ट इसी सप्ताह घोषित कर दिया जाएगा।

रिजल्ट की घोषणा होते ही आप अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in एवं rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकतें हैं। लेकिन इसके लिए आपको Roll Number दर्ज करना होगा। बता दें RBSE की ओर से इस बार 10वीं परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक किया गया था। इस बार बोर्ड रिजल्ट की घोषणा पिछले साल की अपेक्षा जल्दी कर रहा है।

क्यों जल्द हो रहा जारी Rajasthan Board 10th का रिजल्ट?

अगर आप सोच रहे हैं कि राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पिछली बार मई में जारी किया गया था, तो इस बार मार्च में ही क्यों जारी किया जा रहा है। तो बता दें बोर्ड ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का नियम बदल दिया है, अब अगले साल से 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। पहली परीक्षा फरवरी में और दूसरी परीक्षा मई में होगी। इसलिए सत्र को समय पर शुरू करने के लिए Rajasthan Board 10th Result 2026 जल्द जारी कर रहा है। इससे छात्रों को आगे की पढ़ाई की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

RBSE Result Date 2026 Class 10th: X पर ट्वीट के मुताबिक

Rajasthan Board 10th Claas Result Date 2026: RBSE की ओर से सोशल मीडिया हैंडल X पर किए गए ट्वीट के अनुसार 10th क्लास का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने भी कहा है कि 23 मार्च के आस पास RBSE 10th Result 2026 घोषित होगा।छात्रों को कहा गया है कि अपने Roll Number तैयार रखें। हमारी ओर से आपको सलाह है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें, रिजल्ट जारी होते ही लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर अपनी मार्कशीट चेक व डाउनलोड करें।

इसे भी पढ़ें- Rajasthan Board 5th 8th Result 2026: रिजल्ट कब, कहाँ और कैसे चेक करें? पूरी जानकारी।

कैसे चेक करें RBSE 10th Result 2026?

जैसे ही रिजल्ट की घोषणा होगी आप अपने रोल नंबर के साथ तैयार रहें और नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर लें:

  • पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Rajasthan Board Secondary Exam Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पेज खुलेगा, जिसमें अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट कर दें।
  • बस इतना काम करते ही आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट शो होगा।
  • अब अपनी मार्कशीट चेक करें और आगे के लिए प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

Rajasthan Board 10th में पास होने के लिए न्यूनतम कितने मार्क्स होने चाहिए?

राजस्थान बोर्ड 10वीं या 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 फीसदी मार्क्स आने चाहिए। यदि इससे कम नंबर आते हैं तो छात्र को एक और मौका मिलता है। यानी इसके लिए उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठना होगा। वहीं अगर किसी विषय में प्राप्त अंक से संतुष्ट नहीं हैं तो छात्र स्क्रुटनी यानी मार्क्स रीवेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि दो से अधिक विषयों में 33 अंक से कम मार्क्स हैं तो फेल होंगे, उन्हें अगले सत्र की बोर्ड परीक्षा देनी होगी।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment