RRB Group D Admit Card 2025 Kab Aayega: रेलवे ग्रुप D परीक्षा नवंबर-दिसंबर, एडमिट कार्ड जल्द

By: Monika

On: September 9, 2025

Follow Us:

RRB Group D Admit Card 2025 Kab Aayega

RRB Group D Admit Card 2025 Kab Aayega: रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 में आवेदन किए हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) Group D परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। अब एग्जाम सिटी सूचना स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने की बारी है। इस भर्ती के माध्यम से लेवल 1 के 32,438 पदों की पूर्ति की जानी है। इसमें हेल्पर/असिस्टेंट, पॉइंट्समैन ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV जैसे पद शामिल किए गए हैं। आपको बता दें कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जनवरी से 22 फरवरी 2025 तक मांगे गए थे। इस भर्ती के लिए देशभर से लाखों की संख्या में उम्मीदवार आवेदन किए हैं।

रेलवे ग्रुप D परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होकर दिसंबर 2025 अंत तक चलने वाली है। ऐसे में आवेदन किए हुए सभी उम्मीदवार जानना चाहते हैं कि आखिर रेलवे ग्रुप D का एडमिट कार्ड कब आएगा। क्योंकि एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण आधिकारिक दस्तावेज है, इससे परीक्षा तिथि एवं समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता समेत पूरी जानकारी होती है। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाती है। आइए आगे इस लेख में रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा तिथि एवं एडमिट कार्ड जारी होने से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं।

RRB Group D Bharti 2025: मुख्य जानकारी

भर्ती का नामआरआरबी ग्रुप D भर्ती 2025
भर्ती बोर्ड का नामरेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)
रिक्तियों की संख्या32,438 पद
आवेदन तिथियां23 जनवरी से 22 फरवरी 2025 तक
रेलवे ग्रुप D परीक्षा तिथियां17 नवंबर से दिसंबर 2025 तक
एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.rrbapply.gov.in/
चयन प्रक्रियासीबीटी, पीईटी, डीवी, मेडिकल टेस्ट

RRB Group D Exam Date 2025: परीक्षा कब होगी?

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा निकाली गई रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 में आवेदन किए हुए लाखों उम्मीदवारों का परीक्षा तिथि को लेकर इंतजार समाप्त हो चुका है। RRB द्वारा जारी आधिकारिक परीक्षा नोटिस के अनुसार रेलवे ग्रुप D परीक्षा 17 नवंबर 2025 से शुरू होकर दिसंबर अंत तक आयोजित होगी। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर एग्जाम शेड्यूल का नोटिस देख सकते हैं।

RRB Group D Exam Date 2025
RRB Group D Admit Card 2025 Kab Aayega: रेलवे ग्रुप D परीक्षा नवंबर-दिसंबर

इसे भी पढ़ें- RRC Apprentice Bharti 2025: रेलवे में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

RRB Group D Admit Card 2025: कब आएगा एडमिट कार्ड?

RRB की तरफ से रेलवे ग्रुप D परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी होने के साथ ही परीक्षा शहर सूचना (Exam City Intimation) व एडमिट कार्ड जारी होने की अपडेट दे दी गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा से 10 दिन पहले रेलवे ग्रुप डी परीक्षा शहर सूचना जारी करेगा। वहीं, परीक्षा तिथि से 3/4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा। रेलवे ग्रुप D एडमिट कार्ड 2025 जारी होते ही इसे आप अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड पर परीक्षार्थी का नाम, फोटो, जन्मतिथि, परीक्षा तिथि एवं समय परीक्षा केंद्र का नाम व पता समेत पूरी जानकारी होगी।

इसे भी पढ़ें- UP PET Answer Key 2025: कब आएगी यूपी पीईटी की आंसर-की?, जाने ताजा अपडेट डाउनलोड प्रक्रिया

RRB Group D Admit Card 2025 ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से अपने अकाउंट में लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। RRB की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों को देखें:

  1. अपने क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट जैसे rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर “RRB Group D Admit Card 2025 Download” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।
  4. नीचे उपलब्ध कैप्चा वेरीफिकेशन को बॉक्स में भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. इतना काम करते ही रेलवे ग्रुप D एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  6. अपने प्रवेश पत्र पर दर्ज विवरण की जांच करें, और डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट ले लें।

RRB Group D परीक्षा 2025 से संबंधित निर्देश

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के लिए कड़े व आवश्यक निर्देश जारी करता है, जिसे सभी परीक्षार्थियों को फॉलो करना अनिवार्य होता है। भर्ती बोर्ड की ओर से जारी किए गए परीक्षा से संबंधित कुछ जरूरी निर्देश निम्नलिखित होते हैं:

  • रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचाना।
  • रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 की प्रिंटेड कॉपी साथ लाना।
  • एक पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट) और एक नवीनतम फोटो साथ लाना।
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर आदि लाना पूरी तरह से वर्जित है।
  • गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment