देखें अपना परीक्षा शहर, एडमिट कार्ड 4 दिन पहले डाउनलोड करें: RRB NTPC UG Exam City Admit Card 2026

By: Monika

On: April 28, 2026

Follow Us:

RRB NTPC UG Exam City Admit Card 2026

RRB NTPC UG Exam City Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से CEN 07/2025 के तहत आयोजित की जा रही NTPC UG Recruitment Exam 2026 CBT 1 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। अगर आपने भी भारतीय रेलवे (Indian Railway) में करियर बनाने के उद्देश्य से इस भर्ती के लिए आवेदन किया है तो अब पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1) के लिए तैयार हो जाएं। भर्ती बोर्ड ने इस भर्ती की परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। अब NTPC UG Exam City Intimation Slip भी जारी कर दिया है जिसमें आप अपना परीक्षा शहर व परीक्षा तिथि (Exam Date & Exam City) देख सकते हैं।

जबकि परीक्षा पाली, एग्जाम सेंटर, और रिपोर्टिंग टाइम समेत पुरी डीटेल्स के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। इसे आप अपने संबंधित RRB जोन की आधिकारिक वेबसाइट या rrbapply.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। इसके अलावा इस लेख में एग्जाम सिटी, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स के साथ डायरेक्ट लिंक भी मिल रहा है जिससे आसानी से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC UG Exam 2026: Overview

RRB रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड, इस साल अंडर ग्रेजुएट स्तर (UG) के 3058 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कर रहा है। इसमें मुख्य रूप से जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क और अकाउंट्स क्लर्क जैसे पद शामिल हैं। भर्ती बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो चरणों में (7 से 9 मई और 13 से 21 जून 2026) और 3 शिफ्टों में कर रहा है ताकि लाखों उम्मीदवारों की भारी संख्या को सुव्यवस्थित तरीके से मैनेज कर सके। यहां नीचे टेबल में बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल CBT 1 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं:

रेलवे भर्ती का नामRRB NTPC UG (CEN 07/2025)
फेज 1 परीक्षा की तिथियां7, 8 और 9 मई 2026
फेज 2 परीक्षा की तिथियां13 जून से 21 जून 2026
एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिपपरीक्षा तिथि से 10 दिन पहले
एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरूपरीक्षा तिथि से 4 दिन पहले
आधिकारिक वेबसाइटrrbapply.gov.in

इसे भी पढ़ें: India Post GDS 3rd Merit List 2026 जल्द आएगी, 2nd लिस्ट में इनका हुआ चयन

RRB NTPC UG Exam City 2026 कैसे देखें?

एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप (Exam City Intimation Slip) जिससे आपको यह पता चलता है कि आपकी परीक्षा किस तिथि को और किस शहर में शिफ्ट की गई है। ध्यान रहे ये एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि सूचना है ताकि आप अपनी यात्रा की योजना पहले से बना सकें। अपना परीक्षा शहर देखने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें।

  1. अपने संबंधित RRB जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर CEN 07/2025 Exam City Intimation Link देखें और उसपर क्लिक करें।
  3. फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन पर क्लिक करें।
  4. आपकी स्क्रीन पर परीक्षा का शहर, तिथि और शिफ्ट दिखाई देगा।
  5. SC/ST कैटेगरी से हैं तो सिटी स्लिप के साथ फ्री ट्रैवलिंग अथॉरिटी (Travel Pass) भी उपलब्ध होगा।

RRB NTPC UG Admit Card 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें? स्टेप

रेलवे के नियम अनुसार एडमिट कार्ड ई कॉल लेटर (E Call Letter) केवल उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाता है जिनकी परीक्षा अगले चार दिनों में होने वाली है। यदि आपकी परीक्षा 7 मई को है तो आप 3 मई से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप:

  • RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • और होम पेज पर Download E Call Letter for NTPC UG CBT 1 से सम्बंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद अपना विवरण जैसे यूजर आईडी और जन्मतिथि भरकर सबमिट करें।
  • इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और कम से कम दो प्रिंट निकालकर रख लें और परीक्षा केंद्र पर जरूर लेकर पहुंचे।
NTPC UG Exam City Slip 2026Link (Active)
NTPC UG Admit Card 2026 (Soon)Link

RRB CEN 07/2025 NTPC UG 2026: परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?

रेलवे एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आपको एडमिट कार्ड पर दर्ज दिशा निर्देश जरूर पढ़ लेना है। आधार कार्ड आधारित बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाता है इसलिए रिपोर्टिंग टाइम पर पहुंचे और परीक्षा केंद्र (Exam Centre) पर जरूरी दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड (E Call Letter), पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाएं। वहीं प्रतिबंधित चीजें जैसे मोबाइल, केलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, डिजिटल घड़ी या किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक चीजें नही ले जाना है।

RRB NTPC UG भर्ती की चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न

एनटीपीसी अंडरग्रैजुएट पदों की इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा CBT 1 होगा। इसमें जनरल अवेयरनेस, मैथ और रिजनिंग से सवाल आएंगे। इसमें सफल होने वालों का CBT 2 मुख्य परीक्षा होगी जो मेरिट लिस्ट निर्धारित करेगी। उसके बाद टाइपिस्ट पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट होगा, फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल अंतिम चरण में होगा। NTPC UG CBT 1 Exam Pattern को देखें तो कुल 100 प्रश्न हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment