RSMSSB Vahan Chalak Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वाहन चालक भर्ती 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा शहर, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
परीक्षा 23 नवंबर 2025 को राज्यभर के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी और बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले अपने केंद्र का पूरा विवरण चेक कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी न हो। एडमिट कार्ड उपलब्ध होने के साथ ही अब परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है, इसलिए उम्मीदवारों को चाहिए कि वे परीक्षा-संबंधी निर्देशों का पालन करें और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे। यहां नीचे लेख में एडमिट कार्ड जारी होने एवं डाउनलोड करने का आसान तरीका व लिंक उपलब्ध किया गया है।
Rajasthan Vahan Chalak Exam Date & Time
इस भर्ती की लिखित परीक्षा 23 नवंबर 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज विवरण के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा में शामिल हों। राजस्थान वाहन चालक भर्ती के जरिए कुल 2756 पदों की पूर्ति की जाएगी।
प्रमुख तथ्य
- पद का नाम: वहन चालक / Driver
- कुल रिक्तियाँ: 2,756 पद।
- परीक्षा तिथि: 23 नवंबर 2025 निर्धारित।
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 19 नवंबर 2025।
- आयोजन संस्था: RSMSSB (राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड)।
RSMSSB Vahan Chalak Admit Card 2025 Latest Update
RSMSSB ने आज 19 नवंबर 2025 को आधिकारिक पोर्टल https:// recruitment.rajasthan.gov.in पर ड्राइवर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड अपलोड करने की अपडेट पहले ही दिए हैं। एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होते ही उम्मीदवार लॉगिन विवरण दर्ज करके अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। या अभ्यर्थी स्वयं की SSO ID से तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-
RSSB Driver Admit Card 2025: राजस्थान वाहन चालक एडमिट कार्ड Direct Link व डाउनलोड स्टेप्स
Railway Group D 2025 Latest Update: CBT Exam City व Admit Card लिंक जारी
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (स्टेप-बाई-स्टेप गाइड)
- RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: https://recruitment.rajasthan.gov.in/
- होमपेज पर “Admit Card” सेक्शन खोलें।
- लिंक चुनें – “Vahan Chalak (Driver) Admit Card 2025”
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करवाएँ।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या विवरण होंगे?
उम्मीदवार को मिले एडमिट कार्ड में ये जानकारियाँ दर्ज होंगी-
- उम्मीदवार का नाम
- आवेदन संख्या / रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा की तिथि और समय
- परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण निर्देश
- फोटो और हस्ताक्षर
RSMSSB Vahan Chalak Admit Card 2025 Direct Link
| Driver 2024 : Admit Card Issue Date & Instructions |
| Rajasthan Vahan Chalak Admit Card 2025 |
| RSMSSB Official Website |
एग्जाम डे पर क्या लेकर जाएँ?
- परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अवश्य साथ ले जाएँ। बिना इसे साथ लिए प्रवेश नहीं मिलेगा।
- साथ में एक वैध फोटो पहचान प्रमाण (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस) ले जाएँ।
- परीक्षा-कक्ष पहुँचने के लिए समय से पहले निकलें – प्रवेशपत्र पर लिखे Reporting Time से पहले।
- परीक्षा के दौरान बोर्ड द्वारा सुरक्षा उपाय कड़े हो सकते हैं जैसे- बायोमेट्रिक उपस्थिति, डिजिटल सत्यापन आदि।
निष्कर्ष
RSMSSB Vahan Chalak Admit Card 2025 का इंतजार अब खत्म हो चुका है। एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव है और परीक्षा 23 नवंबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा की तैयारी तेज़ करें और एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।







