RSSB 4th Grade Result 2026: बड़ी खबर, राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा दिए हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। लंबे समय से Rajasthan 4th Grade Result का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का आज खत्म हो रहा है। रिजल्ट जारी होने की अपडेट आ चुकी है, यह रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होगा। राजस्थान 4th Grade रिजल्ट लिंक जैसे ही एक्टिव होगा आपको इस आर्टिकल में रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका व डायरेक्ट लिंक मिल जाएगी।
जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित किए गए कट ऑफ अंक के बराबर या उससे ज्यादा अंक प्राप्त किया है उनका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल रहेगा। बता दें कि राजस्थान चतुर्थ श्रेणी की इस भर्ती की परीक्षा का आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 को राज्य के विभिन्न निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
लिखित परीक्षा में बड़ी संख्या में करीब 21 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे, अब सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने जा रहा है। तो क्या राजस्थान ग्रुप D परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होगा?, रिजल्ट कहां से कैसे चेक करें, डायरेक्ट लिंक समेत जानकारी नीचे लेख में देख सकते हैं।
Rajasthan RSSB 4th Grade Result 2026: कितने पदों को भरा जाएगा?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 53,749 पदों को भरने के लिए निकाली गई है। इसमें 48,199 पद Non TSP (सामान्य क्षेत्र) के उम्मीदवारों के लिए हैं और 5,550 पद TSP (अनुसूचित क्षेत्र) के लिए निर्धारित किए गए हैं। Rajasthan 4th Grade Result 2026 जारी होने के बाद मेरिट लिस्ट में शामिल हुए उम्मीदवारों को ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
RSSB 4th Grade Result 2026 Date को लेकर ताजा अपडेट
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी होने की तिथि को लेकर RSSB के अध्यक्ष आलोक राज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पूर्व ट्विटर पर जानकारी देकर क्लियर कर दिया है कि 4th Grade का रिजल्ट आज यानी 16 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे जारी होगा। तो ऐसे में रिजल्ट का लिंक अब किसी भी समय आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जा सकता है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा उम्मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं।
RSSB 4th Grade Result 2026 कहां से चेक करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- rssb.rajasthan.gov.in
- rsmssb.rajasthan.gov.in
Rajasthan 4th Grade Result 2026 कैसे चेक करें? Step by Step तरीका
अगर आप पहली बार रिजल्ट चेक कर रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका नीचे स्टेप बाय स्टेप दिया गया है फॉलो करें:
- RSSB की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
- होमपेज पर Results या नवीनतम परिणाम सेक्शन पर क्लिक करें
- 4th Grade / Chaturth Shreni Result 2026 लिंक चुनें
- PDF फाइल डाउनलोड करें
- PDF में अपना रोल नंबर सर्च करें
- भविष्य के लिए रिजल्ट को सेव कर लें
RSSB 4th Grade Merit List 2026
मेरिट लिस्ट में नाम उन्हीं उम्मीदवारों का आता है, जिन्होंने निर्धारित कट ऑफ अंक से अधिक या बराबर अंक प्राप्त किए हों। मेरिट लिस्ट जारी होते ही निम्न जानकारी चेक करें:
- रोल नंबर
- कैटिगरी
- प्राप्त अंक (कभी-कभी)
- अगले चरण में चयन की स्थिति
मेरिट लिस्ट के आधार पर ही आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जॉइनिंग प्रोसेस शुरू होगा।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
- अफवाहों पर ध्यान ना दें
- सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें
- रिजल्ट पीडीएफ को ध्यान से चेक करें
- अपने डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखें
- अगर आपका नाम मेरिट लिस्ट में आता है तो यह आपके लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
इसे भी पढ़ें- EMRS Result 2026 Kab Aayega? Answer Key 2025 जारी, रिजल्ट डेट यहाँ देखें







