RSSB Jail Prahari Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित की गई जेल प्रहरी (Jail Warder) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अब जारी किया जा चुका है। रिजल्ट का लिंक RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। संबंधित अभ्यर्थी अपना परिणाम पीडीएफ फाइल में देख सकते हैं। रिजल्ट के बाद चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। PET में उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस और क्षमताओं का मूल्यांकन किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और PET के प्रदर्शन के आधार पर तैयार होगी।
जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के लिए 8,20,942 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। और परीक्षा में 6,10,168 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों का अपने रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हो चुका है। RSSB के चेयरमैन की ओर से रिजल्ट जारी करने की अपडेट देने के बाद रिजल्ट जारी किया गया। आप डिटेल्स में नीचे देख सकते हैं। साथ ही जेल प्रहरी रिजल्ट कैसे चेक करना है देख सकते हैं।
Jail Prahari Bharti की परीक्षा कब हुई थी?
RSSB की ओर से राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 12 अप्रैल को प्रदेश के 38 जिलों में किया गया था। परीक्षा दो शिफ्टों में सुबह 10:00 से 12:00 तक और दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक आयोजित हुई थी। परीक्षा में 6 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों के शामिल होने की अपडेट दी गई है। जेल प्रहरी परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार नहीं करना है। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट या इस पेज पर उपलब्ध किए गए लिंक की मदद से चेक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Rajasthan Patwari Result Date 2025: RSSB अध्यक्ष का आया ट्वीट, इस तिथि से पहले जारी होगा पटवारी रिजल्ट
RSSB Jail Prahari Result 2025 हुआ जारी
राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को अवगत करा दें कि रिजल्ट का लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। आप सभी जाकर Jail Prahari Result 2025 Pdf डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने कहा था कि जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 29 अगस्त को जारी करने की योजना है। ऐसे में 29 को अपलोड होने में समस्या हुई थी। लेकिन 30 अगस्त को अपलोड किया जा चुका है। अब Jail Prahari रिजल्ट चेक व डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं। इसके अलावा इस पेज पर लिंक एक्टिव किया गया है, यहां से भी चेक कर सकते हैं।
RSSB Jail Prahari Result 2025 कैसे चेक करें?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट जारी होते ही सभी उम्मीदवार निम्नलिखित आसान तरीके से अपने परिणामों की जांच कर सकेंगे:
- रिजल्ट चेक करने के लिए पहले अपने ब्राउजर में RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
- होम पेज पर “Result” सेक्शन में जाएं।
- वहां पर Jail Prahari Result 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई आवश्यक जानकारी (रोल नंबर/जन्मतिथि) डालकर सबमिट करें।
- बस इतना करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इस प्रकार से अपना रिजल्ट चेक करें और आगे के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करके प्रिंट ले सकते हैं।
| Jail Prahari Result 2025 | Link |
| RSSB Official Website | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
कितने पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से जेल प्रहरी भर्ती के तहत कुल 968 पदों की पूर्ति जाएगी। आपको बता दें कि पहले जारी किए गए नोटिफिकेशन में 803 पद के लिए भर्ती निकाली गई थी। लेकिन इसमें 165 पद और बढ़ाया गया जिससे कुल वैकेंसी 968 कर दी गई थी। इस भर्ती के लिए लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है। भर्ती बोर्ड द्वारा भर्ती प्रक्रिया में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को अपनाया गया है।







