Sainik School Application Form 2026: भारत में रक्षा सेवाओं में जाने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए सैनिक स्कूल एक बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं। हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा All India Sainik School Entrance Exam (AISSEE) आयोजित किया जाता है, जिसके माध्यम से देशभर के सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश मिलता है। सत्र 2026-27 के एडमिशन हेतु बहुत से छात्र और उनके पैरेंट्स “AISSEE 2026 Application Form Kab Aayega” या “Sainik School Application Form Kab Se Bhare Jayenge” सर्च कर रहे हैं।
तो सैनिक स्कूल एडमिशन 2026 के लिए आवेदन NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर शुरू हो गया है। इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी इस लेख में प्रदान की गई है। अगर आप भी 2026 में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आप Sainik School Application Form 2026 और उसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जान लें।
Sainik School Application Form 2026 कब आएगा?
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 (AISSEE 2026) के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे, छात्रों या उनके अभिभावक के लिए सबसे बड़ा सवाल है। तो बता दें आधिकारिक जानकारी के अनुसार Sainik School Application Form 2026 – 10 दिसंबर 2025 से भरना शुरू हो गया है। और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर 2025 तय की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे और इसके लिए विद्यार्थियों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/ पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
AISSEE 2026: आवेदन करने की पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
फॉर्म भरने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि आवेदन करने की पात्रता क्या है।
- कक्षा 6 प्रवेश – विद्यार्थी की आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए (31 मार्च 2026 तक)। लड़के और लड़कियाँ दोनों आवेदन कर सकते हैं।
- कक्षा 9 प्रवेश – आयु सीमा 13 से 15 वर्ष होनी चाहिए और विद्यार्थी ने किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8 उत्तीर्ण की हो।
- राष्ट्रीयता – केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं।
- आरक्षण (Reservation) – SC, ST और OBC उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण मिलेगा।
आवेदन के लिए लगने आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
फॉर्म भरने के समय विद्यार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:
- कक्षा 5 या 8 की मार्कशीट (कक्षा अनुसार)
- हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)
- जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
इसे भी पढ़ें-
- CM Shri School Result 2025: जारी हुआ सीएम श्री स्कूल 6, 7, 8 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, देखें Direct Link से
- CBSE ने शुरू की Single Girl Child Scholarship 2025, इकलौती बेटियों को हर महीने मिलेगा ₹1000
आवेदन प्रक्रिया (How to Fill Sainik School Application Form 2026)
Sainik School Application Form 2026 भरना पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया होगी। नीचे इसके चरण बताए गए हैं:
- पंजीकरण (Registration) – सबसे पहले NTA AISSEE की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/ पर जाएं और ‘SAINIK SCHOOL SOCIETY’ पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरना – फिर Registration For AISSEE 2026 Examination पर क्लिक करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और परीक्षा केंद्र की पसंद भरें।
- दस्तावेज अपलोड – फोटो, हस्ताक्षर, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- फीस भुगतान – सामान्य और OBC वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹850 है, जबकि SC/ST वर्ग के लिए –₹700 शुल्क भुगतान करें।
- सबमिट और प्रिंट – सभी जानकारी सही भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और पुष्टि पृष्ठ (Confirmation Page) का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern for AISSEE 2026)
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पूरी तरह OMR आधारित ऑफलाइन टेस्ट होगी।
- कक्षा 6 के लिए:
- विषय: गणित, भाषा, बुद्धि परीक्षण, सामान्य ज्ञान
- कुल अंक: लगभग 300
- कक्षा 9 के लिए:
- विषय: गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, बुद्धि परीक्षण
- कुल अंक: लगभग 400
विद्यार्थियों को न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा और इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
सैनिक स्कूल में एडमिशन की चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- लिखित परीक्षा (Written Exam) – सबसे पहले उम्मीदवारों को AISSEE पास करना होगा।
- मेडिकल टेस्ट (Medical Test) – लिखित परीक्षा के बाद मेडिकल फिटनेस जांच होती है।
- अंतिम मेरिट लिस्ट – लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट दोनों को ध्यान में रखते हुए अंतिम चयन सूची जारी की जाती है।
सैनिक स्कूल में पढ़ाई के फायदे
सैनिक स्कूल केवल एक साधारण विद्यालय नहीं बल्कि रक्षा सेवाओं की तैयारी का पहला पड़ाव है। यहां विद्यार्थियों को अनुशासन, खेल, शारीरिक प्रशिक्षण और सैन्य पृष्ठभूमि का माहौल मिलता है। बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स आगे चलकर NDA, CDS और अन्य डिफेंस एग्जाम्स में सफल होते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप भी 2026 में सैनिक स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं तो समय रहते तैयारी शुरू करें। ध्यान रखें कि Sanik school प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म 10 दिसंबर 2025 से भरना शुरू हो गया है और अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 तय की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसके लिए सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखना बेहद जरूरी है। तो देर नहीं करना है, तुरंत आवेदन करें और सैनिक स्कूल में एडमिशन के अपने सपने को पूरा करें।







