SSC Delhi Police Constable Bharti 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की निकली बड़ी भर्ती, 10+2 पास करें आवेदन

By: Monika

On: September 23, 2025

Follow Us:

SSC Delhi Police Constable Bharti 2025

SSC Delhi Police Constable Bharti 2025: दिल्ली पुलिस में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 7,565 पदों पर कांस्टेबल (Executive) पुरुष, महिला और पूर्व सैनिक श्रेणियों में भर्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए 10+2 पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं कुछ विशेष श्रेणियों के लिए 11वीं पास योग्यता भी मान्य रखी गई है। ऐसे में लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए दिल्ली पुलिस में करियर बनाने का सुनहरा मौका है।

भर्ती में पुरुष के 5069 पद और महिला के 2496 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2025 से शुरू कर दिए गए हैं। इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी अहम जानकारियां जैसे – आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, फीस, परीक्षा तिथि और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी विस्तार से देंगे। लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें, यदि आप भी योग्यता रखते हैं तो अपना आवेदन फॉर्म निर्धारित तिथि तक भर लें।

दिल्ली पुलिस भर्ती का संक्षिप्त विवरण (Overview)

भर्ती संस्थाकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
विभागदिल्ली पुलिस
पद का नामकांस्टेबल (Executive)
कुल पद7,565
श्रेणियांपुरुष, महिला एवं पूर्व सैनिक
आवेदन मोडऑनलाइन
परीक्षा मोडकंप्यूटर आधारित (CBT)

इसे भी पढ़ें-

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • नोटिफिकेशन जारी: 22 सितंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 22 सितंबर 2025 से
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अक्तूबर 2025 (रात 11 बजे तक)
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 22 अक्तूबर 2025 (रात 11 बजे तक)
  • एप्लिकेशन करेक्शन विंडो: 29 से 31 अक्तूबर 2025
  • परीक्षा तिथि: दिसंबर 2025 / जनवरी 2026

शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)

  • सामान्य उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) पास होना अनिवार्य है।
  • हालांकि, बैंड्समैन, बुगलर, माउंटेड कांस्टेबल, ड्राइवर, डिस्पैच राइडर तथा दिल्ली पुलिसकर्मियों के बेटे होने पर 11वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए यह आवश्यक है कि उनके पास LMV (मोटरसाइकिल या कार) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस हो।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से होगी। उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2000 से पहले और 1 जुलाई 2007 से पहले का नहीं होना चाहिए। सरकारी नियमानुसार ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष और एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

एसएससी की ओर से आयोजित की जा रही दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है। लेकिन एससी,एसटी, दिव्यांग व महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई फीस नहीं लगेगी। यानी आवेदन फीस नि:शुल्क किया गया है। जिन अभ्यर्थियों के लिए शुल्क लागू है वो शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मध्यम जैसे नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में होगा:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) – इसमें सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित और भाषा (हिंदी/अंग्रेजी) से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  2. फिजिकल एंड्यूरेंस और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) – लंबाई, दौड़ और अन्य शारीरिक मानकों का परीक्षण होगा।
  3. मेडिकल टेस्ट – स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
  4. दस्तावेज़ सत्यापन – सभी प्रमाण पत्रों की जांच के बाद फाइनल चयन होगा।

SSC Delhi Police Constable परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

  • कुल प्रश्न: 100 (बहुविकल्पीय)
  • कुल अंक: 100
  • समय: 90 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक (प्रत्येक गलत उत्तर के लिए)
  • विषयवार अंक वितरण:
    • सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स – 50 अंक
    • रीजनिंग – 25 अंक
    • गणित – 15 अंक
    • हिंदी/अंग्रेजी भाषा – 10 अंक

शारीरिक मानक (Physical Standards)

पुरुष उम्मीदवार:

  • लंबाई: 170 से.मी. (आरक्षित वर्ग को छूट)
  • छाती: 81-85 से.मी.
  • दौड़: 1600 मीटर 6 मिनट में

महिला उम्मीदवार:

  • लंबाई: 157 से.मी. (आरक्षित वर्ग को छूट)
  • दौड़: 1600 मीटर 8 मिनट में

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  1. ऑनलाइन आवेदन के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर ‘Quick Links’ ऑप्शन के नीचे उपलब्ध Apply लिंक पर क्लिक करें।
  3. उसके बाद SSC Delhi Police Constable Bharti 2025 से संबंधित अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  4. लॉगिन पेज पर Register Now पर क्लिक कर अपना आवेदन शुरू करें।
  5. पंजीकरण (Registration) करें और लॉगिन करें।
  6. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  7. फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  8. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  9. आवेदन की एक कॉपी प्रिंट कर सुरक्षित रखें।

ध्यान दें यदि आपको अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने में किसी प्रकार की कोई समस्या हो रही है, तो जारी किए गए Toll Free हेल्पलाइन नंबर- 18003093063 पर कॉल कर सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

SSC Delhi Police Constable Bharti 2025 उन लाखों युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो पुलिस विभाग में करियर बनाना चाहते हैं। 7,565 पदों पर निकली यह भर्ती 22 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 21 अक्तूबर 2025 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। यदि आप योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तें पूरी करते हैं तो बिना देर किए आवेदन कर दें।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment