SSC MTS Havaldar Admit Card 2025: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा आयोजित मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। परीक्षा की तिथि पहले ही घोषित हो चुकी है। यह भर्ती परीक्षा 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होना प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग जल्द ही अपनी वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करेगा। और सभी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड का होना आवश्यक है।
बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद मददगार साबित होगा। यहां हम जानेंगे कि SSC MTS Admit Card 2025 जारी होने की स्थिति, इसे कैसे डाउनलोड किया जाएगा और परीक्षा से पहले किन ज़रूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
SSC MTS Havaldar Bharti 2025 परीक्षा कब होगी?
SSC द्वारा जारी किए गए आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, MTS पेपर- 1 (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) का आयोजन 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 के बीच किया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा ली जाएगी और उम्मीदवारों को अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लेकर ही पहुँचना होगा। आयोग के पास परीक्षा तिथि एवं समय में बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित है। इसलिए एडमिट कार्ड प्राप्त करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट नियमित चेक करते रहें।
इसे भी पढ़ें-
- SSC MTS 2025 Exam Update: एसएससी एमटीएस हवलदार परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड पर लेटेस्ट अपडेट
- SBI Clerk Admit Card 2025 Download, Download your Admit Card from sbi.bank.in
- Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025: डायरेक्ट लिंक, जारी तिथि और डाउनलोड प्रक्रिया
SSC MTS Admit Card 2025 लेटेस्ट अपडेट
SSC आमतौर पर परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले क्षेत्रवार (Region-wise) एडमिट कार्ड जारी करता है। यदि परीक्षा तिथि में बदलाव नहीं होता है और आपकी परीक्षा 20 सितंबर को है, तो एडमिट कार्ड लगभग 16/17 सितंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in और अपने क्षेत्रीय SSC वेबसाइट को चेक करते रहना चाहिए। एडमिट कार्ड जारी होते ही आप लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि दर्ज करके इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download SSC MTS Havaldar Admit Card 2025?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बेहद आसान है। इसके लिए उम्मीदवारों को सिर्फ ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- इसके लिए पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- वहां पर “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अपनी Region (जैसे- SSC CR, SSC NR, SSC SR आदि) चुनें।
- मांगी गई डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि भरें।
- स्क्रीन पर आपका SSC MTS Admit Card 2025 खुल जाएगा।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें और सुरक्षित रखें।
एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी
एडमिट कार्ड आपके लिए केवल परीक्षा प्रवेश पत्र नहीं है, बल्कि इसमें दी गई डिटेल्स आपकी पहचान और परीक्षा संबंधी सभी ज़रूरी जानकारियों को दर्शाती हैं। इसमें सामान्यत: ये जानकारियां दी जाती हैं:
- उम्मीदवार का नाम और फोटो
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा की तारीख और शिफ्ट
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा समय और रिपोर्टिंग टाइम
- ज़रूरी निर्देश
SSC MTS Havaldar Bharti 2025 में कितनी वैकेंसी है?
इस साल SSC कुल 8,021 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इनमें से 6810 सीटें MTS (Multi Tasking Staff) के लिए और 1211 सीटें हवलदार (CBIC & CBN) के लिए निर्धारित हैं। इतनी बड़ी संख्या में वैकेंसी होने के कारण लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है।
परीक्षा के दिन किन बातों का रखें ध्यान?
परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले आपको कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा:
- प्रिंटेड एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
- एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आदि) भी ले जाना ज़रूरी है।
- एडमिट कार्ड पर लगी फोटो और आईडी प्रूफ की फोटो मैच होनी चाहिए।
- उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचना होगा।
- मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कैलकुलेटर आदि ले जाना सख्त मना है।
निष्कर्ष-
SSC MTS Havaldar Admit Card 2025 लाखों उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए जैसे ही एडमिट कार्ड जारी हो, उसे तुरंत डाउनलोड कर लें और सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें। परीक्षा से पहले सही तैयारी और नियमों का पालन करना आपकी सफलता की ओर पहला कदम है।
FAQs- SSC MTS Admit Card 2025
SSC MTS Admit Card 2025 कब जारी होगा?
परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
SSC MTS Havaldar Admit Card कहां से डाउनलोड करें?
उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in या अपने क्षेत्रीय SSC पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए?
रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड।
SSC MTS 2025 में कितनी वैकेंसी हैं?
कुल 8,021 पदों पर भर्ती हो रही है।







