TGBIE Inter Result 2026, Check Here TS Inter 1st & 2nd Year Scorecard

By: Monika

On: April 12, 2026

Follow Us:

TGBIE Inter Result 2026

TGBIE Inter Result 2026: बड़ी अपडेट, तेलंगाना बोर्ड ऑफ़ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TGBIE) इंटर 1st और 2nd वर्ष की परीक्षाओं का रिजल्ट 2026 आज 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे रिजल्ट का लिंक एक्टिव किए जाने की अपडेट है। उसके तुरंत बाद परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in या tgbienew.cgg.gov.in पर जाकर चेक कर सकतें हैं। बता दें इस बार TGBIE ने इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच किया था। अब दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक ही दिन जारी हो रहें हैं।

ऐसे में यदि आप भी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे तो अब अपने Hall Ticket Number के साथ तैयार रहें। क्योंकि इस वर्ष लगभग 10 लाख के करीब छात्र परीक्षा दिए हुए हैं तो स्वाभाविक है कि रिजल्ट का लिंक एक्टिव होते ही भारी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट खुलने में समय लग सकता है। फिलहाल आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है यहां हमने बताया है कि TS Inter Result 2026 कहां-कहां से कैसे आसानी से चेक कर सकते हैं। साथ ही रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध किया है जहां से आप अपना स्कोरकार्ड सबसे पहले चेक कर सकते हैं।

TS Inter Result 2026: Overview

बोर्ड का नामतेलंगाना बोर्ड ऑफ़ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TGBIE)
रिजल्ट का नामTS Inter 1st & 2nd Year Result 2026
परीक्षा तिथि25 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच
कुल छात्रकरीब 9,97,075
परिणाम की तिथि12 अप्रैल 2026 (जारी)
रिजल्ट चेक करने का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटtgbie.cgg.gov.in, tgbienew.cgg.gov.in

TGBIE Inter 1st 2nd Year Result 2026: लेटेस्ट अपडेट

TS Inter Result Date & Time: TS (Telangana State) इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा के परिणाम का इंतजार अब खत्म हो गया है। TGBIE द्वारा जारी प्रेस अधिसूचना के मुताबिक, आज सुबह 11 बजे Telangana Board 10th 12th Result 2026 जारी हो रहा है। यह रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर देखा जा सकता है। रिजल्ट का लिंक एक्टिव होते ही तुरंत आप भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 1st Year या 2nd Year का चयन, कैटेगरी, अपना हाल टिकट नंबर जैसे जरूरी डिटेल्स दर्ज कर अपना स्कोरकार्ड देख सकतें हैं। या यहां बताए गए आसान तरीके व उपलब्ध डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट सबसे पहले चेक कर सकते हैं।

कहां से देखें TGBIE Inter 1st & 2nd Year Result 2026?

तेलंगाना बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद अधिक ट्रैफिक आने से यदि मुख्य आधिकारिक वेबसाइट ना खुले तो आप इन वैकल्पिक आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक करें:

  • tgbie.cgg.gov.in
  • tgbieht.cgg.gov.in
  • results.cgg.gov.in
  • tgbienew.cgg.gov.in
टीएस इंटर रिजल्ट 2026 चेक विंडो का नमूना फोटो

TGBIE Inter 1st और 2nd वर्ष का रिजल्ट ऑनलाइन कैसे देखें?

TS Inter 1st 2nd Result 2026 ऑनलाइन देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Step 1: सर्वप्रथम अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र में TGBIE की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
  • Step 2: होम पेज पर उपलब्ध Results पर क्लिक करें।
  • Step 3: अब नया पेज खुलेगा जहां रिजल्ट का साल, श्रेणी,  परीक्षा का प्रकार और अपना Hall Ticket Number निर्धारित फील्ड में दर्ज करें।
  • Step 4: और नीचे दिख रहे Get Memo बटन पर क्लिक करें।
  • Step 5: बस आपके इतना काम करते ही TGBIE Inter 1st/ 2nd Year Result 2026 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • Step 6: अपना स्कोरकार्ड चेक करें और आगे के संदर्भ के लिए ऑनलाइन मार्कशीट की प्रिंट निकाल लें।

TGBIE Inter 1st & 2nd Year Result 2026: डायरेक्ट लिंक

TS Inter 1st Year Result 2026
TS Inter 2nd Year Result 2026
Official Website
TS Inter 1st Year मार्कशीट का नमूना फोटो

TS Inter Result 2026 चेक करने के बाद की स्थिति

TS Inter 1st Result 2026 या TS Inter 2nd Year Result 2026 चेक करने बाद यदि आप हर एक सब्जेक्ट में 35% अंक या उससे ज्यादा मार्क्स प्राप्त किए हैं तो बधाई हो आप पास हो चुके हैं। प्रथम वर्ष है तो दूसरे वर्ष की परीक्षा की तैयारी करें और दूसरा वर्ष था तो आप अब किसी भी डिग्री कॉलेज या प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

यदि आप अपने प्राप्त अंकों से असंतुष्ट हैं, यानी आपको लगता है कि मेरी मेहनत के मुताबिक अंक नहीं आए हैं तो आप अपनी कॉपी की दोबारा जांच (Re evaluation) के लिए आवेदन करें। आवेदन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा जिसके लिए प्रति पेपर ₹100 का शुल्क देना होगा। वहीं यदि अर्हता प्राप्त नहीं कर पाए हैं तो सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन करें। यह परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment