UGC NET Dec 2025 Admit Card Update: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली UGC NET December 2025 परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच किया जाना है। ऐसे में अब अभ्यर्थियों की नजरें अपने एडमिट कार्ड पर टिकी हुई हैं। ताज़ा जानकारी के अनुसार, UGC NET 2025 Admit Card परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले, यानी 27 दिसंबर 2025 से डाउनलोड के लिए जारी किए जा किए जा चुके हैं।
बता दें UGC NET एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, इसके माध्यम से जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता तय की जाती है। इसलिए इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। यहां लेख में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने एवं परीक्षा तिथि, समय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
UGC NET Dec 2025 Exam Date & Time
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक यह परीक्षा 31 दिसंबर 2025, 2, 3, 5, 6 और 7 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन सभी परीक्षा तिथियों पर दो शिफ्टों में किया जाएगा, ताकि सभी विषयों के उम्मीदवारों को सुचारु रूप से परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल सके।
शिफ्ट टाइमिंग इस प्रकार रहेगी:
- पहली शिफ्ट (Morning Shift):
- सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट (Afternoon Shift):
- अपराह्न 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
अगर आप भी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो सलाह है कि अपनी परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड पर ध्यानपूर्वक जांच लें, क्योंकि शिफ्ट में किसी भी प्रकार का परिवर्तन संभव नहीं होगा। साथ ही परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचे, ताकि सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें।
UGC NET Dec 2025 Admit Card OUT
NTA की ओर से जारी की गई आधिकारिक सूचना के अनुसार, UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए जारी कर दिए गए हैं। चूंकि परीक्षा की शुरुआत 31 दिसंबर 2025 से हो रही है, इसलिए एडमिट कार्ड 27 दिसंबर 2025 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होते ही अब उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ/पासवर्ड के जरिए प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- SSC CHSL Result 2025 Date: Tier-1 रिजल्ट और कटऑफ जल्द जारी, Tier-2 के लिए होंगे योग्य
UGC NET Dec 2025 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
UGC NET दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- Admit Card के लिए UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर “UGC NET December 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना Application Number और Date of Birth / Password दर्ज करें
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें
UGC NET Dec 2025 Admit Card Link
एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी चेक करनी चाहिए?
UGC NET Admit Card 2025 में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी होती हैं, जिसे चेक करनी चाहिए जैसे:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा तिथि और शिफ्ट
- परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
- विषय (Subject Code)
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा से संबंधित जरूरी निर्देश
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इन सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना बेहद जरूरी है। यदि किसी भी प्रकार की गलती नजर आए, तो तुरंत NTA से संपर्क करें।
परीक्षा के दिन ध्यान रखने योग्य जरूरी बातें
- परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले जाना अनिवार्य है
- एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि) साथ रखें
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
- एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें
- बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
यूजीसी नेट की परीक्षा का आयोजन साल में दो बार होता है। यह परीक्षा 83 से ज्यादा विषयों में आयोजित होती है और इसमें दो पेपर होते हैं, जिसे हल करने के लिए आपको 3 घंटे का समय मिलता है। अब UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा नजदीक है, इसलिए उम्मीदवार अपनी तैयारी के साथ-साथ सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। एडमिट कार्ड जारी होते ही, तुरंत उसे डाउनलोड कर लें और आखिरी समय का इंतजार न करें।







