UP Anganwadi Bharti 2025 Update: यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 का इंतज़ार कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर आई है। उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही आंगनवाड़ी विभाग में 69,000 से अधिक पदों पर भर्ती शुरू करने जा रही है। इस भर्ती में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के 7,952 पद और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 61,254 पद शामिल हैं। राज्य सरकार ने इसके लिए प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी (DM) की अध्यक्षता में एक समिति का गठन कर दिया है, जो भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू तरीके से पूरा करेगी। इस भर्ती में जो महिलाएं 12वीं पास और आंगनवाड़ी भर्ती के लिए पात्र हैं वही आवेदन कर सकेंगी।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय की तरफ से यूपी के सभी जिलों को इस भर्ती के संबंध में निर्देश भेज दिया गया है। जिला वाइज रिक्त पदों का ब्यौरा आधिकारिक पोर्टल upanganwadibharti.in पर जल्द ही अपलोड किया जाएगा। बता दें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खाली पदों में 50% पद सहायिकाओं से भरे जाएंगे। यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2025 से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी इस पेज पर नीचे देख सकते हैं।
UP Anganwadi भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी
| जानकारी | विवरण |
| विभाग का नाम | बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश |
| कुल पदों की संख्या | 69,000 (आंगनवाड़ी कार्यकत्री: 7,952, सहायिका: 61,254) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://upanganwadibharti.in/ |
| शैक्षणिक योग्यता | न्यूनतम 12वीं पास |
| आयु सीमा | 18 से 35 वर्ष |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट लिस्ट के आधार पर |
जिलों में शुरू हुई तैयारी
UP Anganwadi Bharti 2025 Latest Update: यूपी बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय ने सभी जिलों को भर्ती से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश भेज दिए हैं। हर जिले में यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है कि कितने पद खाली हैं, और उसकी जानकारी आंगनवाड़ी भर्ती पोर्टल upanganwadibharti.in पर जल्द ही जारी की जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा, जिसमें आवेदन तिथि और अन्य विवरण मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें-
- DSSSB TGT Bharti 2025 Online Apply: 5346 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
- Sainik School Application Form 2026: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कब शुरू होंगें, देखें पूरी जानकारी
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार पात्र होंगी।
- उम्मीदवार का निवास उसी ग्राम पंचायत (ग्रामीण क्षेत्र) या वार्ड (शहरी क्षेत्र) में होना चाहिए जहाँ से वह आवेदन कर रही है।
- आवेदन के लिए उम्मीदवार 12वीं पास और आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- यदि किसी ग्राम पंचायत में पात्र उम्मीदवार नहीं मिलतीं, तो चयन न्याय पंचायत स्तर पर किया जाएगा।
महिलाएं अभी से तैयार रखें ये दस्तावेज़
भर्ती नोटिफिकेशन के पहले ही अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखें:
- 10वीं/12वीं की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक की कॉपी
UP Anganwadi Bharti 2025: नोटिफिकेशन कब आएगा?
अभी जिला स्तर पर रिक्तियों का आंकलन चल रहा है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, UP Anganwadi Bharti 2025 Notification आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो महिलाएं आंगनवाड़ी के साथ जुड़ने का सपना देख रही हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है।आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को ₹7500 हर महीने और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को ₹3750 मानदेय दिया जाता है।
चयन में प्राथमिकता (Selection Priority in UP Anganwadi Bharti 2025)
- UP Anganwadi Bharti 2025 में कुछ वर्ग की महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि भर्ती प्रक्रिया में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाएं, विधवा, तलाकशुदा, और परित्यक्ता महिलाएं को पहले मौका दिया जाएगा।
- अगर किसी ग्राम पंचायत में पात्र महिला उम्मीदवार नहीं मिलती, तो चयन प्रक्रिया को न्याय पंचायत स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा ताकि सभी रिक्त पदों को समय पर भरा जा सके।
- इसके साथ ही, इस बार की भर्ती में बैकलॉग पदों को खत्म कर दिया गया है। यानी अब पुराने लंबित पदों को भी इस भर्ती के अंतर्गत भरा जाएगा।
- इसके अलावा, सरकार ने यह भी तय किया है कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री (Worker) के पदों पर पहले से कार्यरत सहायिकाओं (Helpers) को प्राथमिकता दी जाएगी।
- यदि उस क्षेत्र में कोई सहायिका उपलब्ध नहीं है, तो सीधी भर्ती (Direct Recruitment) के ज़रिए पदों को भरा जाएगा।
निष्कर्ष –
UP Anganwadi Bharti 2025 Update उन महिलाओं के लिए खास है, जो लंबे समय से आंगनवाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही थी। उनके लिए यह भर्ती रोजगार का शानदार अवसर लेकर आने वाली है। आंगनवाड़ी में 69,000 पदों की यह भर्ती की पूरी डिटेल्स आपको आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर मिलेगी। ऐसे में आधिकारिक वेबसाइट और समाचार पोर्टल पर नज़र बनाए रखें।
UP Anganwadi Bharti 2025 Update: FAQs
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में कितने पद निकाले जाएंगे?
इस भर्ती में कुल 69,000 पद निकाले जाएंगे, जिसमें 7,952 आंगनवाड़ी कार्यकत्री और 61,254 सहायिका के पद शामिल हैं।
UP Anganwadi Bharti 2025 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। अभी जिलों से रिक्त पदों की रिपोर्ट मांगी गई है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट है- upanganwadibharti.in
UP Anganwadi Bharti की चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट (अंक आधारित) पर किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।







