UP Board 10th 12th Exam Center List 2026 जारी, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

By: Monika

On: December 18, 2025

Follow Us:

UP Board 10th 12th Exam Center List 2025

UP Board 10th 12th Exam Center List 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने UP Board कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्रों की शुरुआती सूची आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दी है। बोर्ड ने कहा था यदि किसी छात्र या स्कूलों को जारी किए गए एग्जाम सेंटर के बारे में कोई आपत्ति है तो वे 22 दिसंबर 2025 तक भेज सकतें हैं। अब प्रोविजनल एग्जाम सेंटर लिस्ट के बाद फाइनल सेंटर लिस्ट 30 दिसंबर तक जारी की जाएगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट है। इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने परीक्षा को सुचारू और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए पूरे प्रदेश में हजारों परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। यहां लेख में यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

UP Board Exam Center List 2026 – महत्वपूर्ण जानकारी

बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
कक्षाएं10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट)
परीक्षा तिथि18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026
परीक्षा समयदो पालियों में– सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक, दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
परीक्षा केंद्रों की संख्याकुल 8033 परीक्षा केंद्र
आधिकारिक वेबसाइटupmsp.edu.in

UP Board परीक्षा समय 2026 (Exam Timing)

यूपी बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी:

  • सुबह की पाली: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
  • दोपहर की पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक

छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

UP Board Exam Center List 2026 – केंद्रों का विवरण

UPMSP द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस वर्ष परीक्षाएं कुल 8033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। 30 नवंबर को जारी सूची में 7448 केंद्र बनाए थे. जिसका विवरण इस प्रकार था:

  • राजकीय स्कल: 910
  • सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल: 3484
  • निजी स्कूल: 3054

बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों का चयन सुरक्षा, पारदर्शिता और निगरानी को ध्यान में रखते हुए किया है।

UP Board 10th 12th Exam Center List 2026 PDF में क्या जानकारी होगी?

छात्र परीक्षा केंद्र सूची को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें निम्नलिखित जानकारियाँ शामिल होंगी:

  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • स्कूल कोड
  • जिला (District Name)
  • संबंधित स्कूल की जानकारी
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता

यह सूची स्कूल कोड और जिले के अनुसार व्यवस्थित की गई है।

UP Board Exam Center List 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2026 का फाइनल एग्जाम सेंटर लिस्ट जारी होते ही छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके परीक्षा केंद्र सूची डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर “Exam Center List 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. कक्षा 10 या 12 का विकल्प चुनें
  4. जिला / स्कूल कोड के अनुसार PDF डाउनलोड करें
  5. अपने परीक्षा केंद्र का विवरण जांचें

UP Board 10th 12th Exam Center List 2026: महत्वपूर्ण लिंक्स

UP Board Exam Time Table 2026
UP Board 10th 12th Model Paper 2026
UP Board Exam Center List 2025 PDF
UPMSP Official Website

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। परीक्षा शुरू होने से कम से कम 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा हॉल में ले जाना सख्त मना है। बोर्ड द्वारा जारी सभी नियमों और निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

FAQs – UP Board Exam Center List 2026

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2026 कब जारी हुई?

यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची दिसंबर 2025 में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।

UP Board Exam Center List 2026 कहाँ से डाउनलोड करें?

छात्र परीक्षा केंद्र सूची upmsp.edu.in वेबसाइट से PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 कितने केंद्रों पर होगी?

इस साल परीक्षाएं कुल 8033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

निष्कर्ष-

UP Board 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना परीक्षा केंद्र चेक कर लें और एडमिट कार्ड जारी होते ही उसमें दिए गए विवरण से मिलान अवश्य करें। किसी भी अपडेट के लिए केवल यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment