यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित, यहां डायरेक्ट लिंक से देखें: UP Board 10th 12th Result 2026 Link

By: Monika

On: April 24, 2026

Follow Us:

UP Board 10th 12th Result 2026 Link

UP Board 10th 12th Result 2026 Link: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। यह रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और DigiLocker.gov.in पर 23 अप्रैल 2026 को जारी हो चुका है। बोर्ड की ओर से यूपी बोर्ड रिजल्ट का लिंक शाम 4:00 बजे एक्टिव किया गया, अब सम्बन्धित छात्र अपने Roll Number की मदद से चेक कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड 10th, 12th का रिजल्ट 2026 घोषित

इस साल 2026 में सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाओं में से एक यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की रही है, करीब 52 लाख छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बता दें इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 24 मार्च 2026 तक किया गया था। और इस बार पिछले साल से 2 दिन पहले ही रिजल्ट जारी किया गया है। क्योंकि कि पिछले साल 2025 में UP Board 10th 12th Result 25 अप्रैल को जारी किए गए थे। यदि आप भी यूपी बोर्ड की परीक्षा दिए हुए हैं तो यहां सबसे पहले रिजल्ट चेक कर सकते हैं। क्योंकि रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका व डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध किया गया है।

UPMSP 10th 12th Result 2026: Overview

बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
शैक्षणिक सत्र2025-26
क्लासहाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th)
परीक्षा की तारीख18 फरवरी से 24 मार्च 2026
रिजल्ट की तारीख23 अप्रैल 2026 (जारी)
रिजल्ट चेक करने का माध्यमऑनलाइन रोल नंबर से
ऑफिशियल वेबसाइटupmsp.edu.in

UP Board Result 2026 Link Date & Time 

UPMSP Class 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड हाई स्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करने की घोषणा 24 घंटे पहले ही कर दिया था। जारी किए गए आधिकारिक सूचना अनुसार UP Board 10th 12th Class Result का लिंक 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे एक्टिव किया गया। इसके बाद अब आप अपना स्कोरकार्ड UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट या डिजिलॉकर पर जाकर चेक कर पाएंगे। या यहां बताए गए तरीके व डायरेक्ट लिंक से भी देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: यहां से डाउनलोड करें MP Board 10th 12th Second Exam Admit Card 2026, स्टेप बाय स्टेप तरीका

UP Board 10th 12th क्लास का रिजल्ट 2026 कैसे देखें? आसान स्टेप 

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होते ही आप यहां डायरेक्ट लिंक से आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • स्टेप 1: अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 2: UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट खुल जाएगी।
  • स्टेप 3: फिर होम पेज पर UP Board High School Result 2026 या UP Board Inter Result 2026 लिंक देखें और उसपर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: उसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट कर दें।
  • स्टेप 5: आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • स्टेप 6: अब आप अपना UP Board 10th/12th Scorecard 2026 देखें और आगे के लिए डाउनलोड कर सेव कर लें।

UP Board 10th 12th Result 2026 Link

UP Board 10th Result 2026Link 1 / Link 2
UP Board 12th Result 2026Link 1 / Link 2
UP Board Official Websiteupmsp.edu.in

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं मार्कशीट में ये डिटेल्स जरूर चेक करें

यूपी बोर्ड की ओर से ऑनलाइन जारी की जाने वाली प्रोविजनल मार्कशीट में निम्नलिखित डीटेल्स जरूर चेक करें, खासकर स्पेलिंग। क्योंकि अक्सर छात्र का नाम या माता-पिता के नाम में स्पेलिंग की गलती पाई जाती है।

  • अपना नाम (Student Name)
  • अनुक्रमांक (Roll Number)
  • माता पिता का नाम
  • परीक्षा का नाम एवं बोर्ड 
  • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
  • कुल प्राप्तांक (Total Marks)
  • पासिंग स्टेटस (फेल/पास)
  • स्कूल का नाम
  • पासिंग डिविजन आदि।

UP Board 10th 12th Topper List 2026

जैसा कि यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करता है। ऐसे में आपको इस साल 2026 में कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं के कौन कौन से छात्र छात्राएं किस राज्य और किस जिले से टॉप किए हैं उनकी लिस्ट भी देख सकते हैं। UPMSP 12th Class का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज (Science, Commerce, Arts) जारी करता है जिसमें टॉप करने वाले छात्रों को बाद में पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment