UP ITI 2nd Phase Seat Allotment Result 2025: जैसा कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश (SCVTUP) की तरफ से यूपी आईटीआई 2025 की पहले चरण की सीट आवंटन रिजल्ट 1 जुलाई 2025 को जारी किया गया था। अगर आपने UP ITI एडमिशन 2025 के लिए आवेदन किया है और पहले फेज (चरण) की मेरिट लिस्ट में आपका नाम नहीं आया तो आपको दूसरे राउंड की सीट आवंटन (Allotment) लिस्ट में चेक करना चाहिए।
SCVTUP 2nd Phase Seat Allotment Result जारी किया जा चुका है। दूसरी लिस्ट जारी होते ही इसे आप आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in या upvesd.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के साथ लॉगिन करके देख सकते हैं। और निर्धारित तिथि के बीच अपने आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना है। यूपी आईटीआई दूसरे फेज की सीट एलॉटमेंट रिजल्ट 2025 की स्थिति, चेक करने का तरीका समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे पेज पर देख सकते हैं।
UP ITI 2nd Phase Seat Allotment Result 2025 Update
यूपी आईटीआई 2025 के लिए दूसरे चरण (Phase) की सीट आवंटन रिजल्ट की तारीख आधिकारिक तौर पर पहले नही घोषित की जाती है। हालांकि, इसी सप्ताह 19 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया गया। आप आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर चेक कर सकते हैं। बता दें रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। आप बिना देरी किए हुए परिणाम की जांच करें और लॉगिन करने के बाद आप मेरिट स्थिति और अपना सीट आवंटन विवरण स्क्रीन पर देख सकेंगे।
इसे भी पढ़ें- UP ITI 3rd Phase Allotment Result 2025: एलॉटमेंट स्टेटस चेक करें, Admission & Fee Details
इन पाठ्यक्रमों के लिए होगा एडमिशन
यूपी आईटीआई एडमिशन 2025 के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवारों के सीट आवंटन 10वीं/12वीं मेरिट के आधार पर किया जा रहा है। उम्मीदवार अपने पसंद के ट्रेड और संस्थान चुनने का विकल्प काउंसलिंग के दौरान कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) की तरफ से उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानो में 1 वर्षीय (जैसे वेल्डर, प्लंबर, COPA, सिलाई प्रौद्योगिकी आदि) और दो वर्षीय (फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक आदि) पाठ्यक्रमों में एडमिशन दिया जाएगा। यह पाठ्यक्रम राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) और राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) के अंतर्गत संचालित किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- CBSE 12th Supplementary Result 2025 Kab Aayega: परीक्षा समाप्त, जानें रिजल्ट कब जारी होगा
UP ITI 2nd Phase Seat Allotment Result 2025: कैसे चेक करें?
- दूसरे फेज सीट एलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर जाएं।
- होम पेज पर राजकीय आईटीआई एवं निजी आईटीआई के विकल्प का चयन कर क्लिक करें।
- उसके बाद “Merit List/ Second Seat Allotment Result 2025″ लिंक खोजें।
- और उसे पर क्लिक करें फिर लॉगिन पेज पर मांगी गई रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कोड दर्ज कर सबमिट करें।
- इतना करते ही UP ITI 2nd Phase Seat Allotment List 2025 Pdf आपकी स्क्रीन पर होगी।
- अब आप मेरिट लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सेव करें या इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।
Official Website लिंक
| UP ITI 2nd Phase Seat Allotment Result 2025 | Private / Gvernment |
| SCVTUP Official Link | https://scvtup.in/ |
UP ITI 2nd Phase Seat Allotment Result में नाम आने पर क्या करें?
यदि आपका नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में है तो आपको अलॉटमेंट किए गए संस्थान में निर्धारित तिथि के भीतर रिपोर्ट करना होगा और निर्धारित किए गए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना है। सीट आवंटन मेरिट के आधार पर और आपके द्वारा चुने गए कॉलेज/कोर्स की प्राथमिकता के अनुसार किया जाता है। यदि आप अलॉटमेंट सीट से संतुष्ट नहीं है तो आप ‘फ्लोट (Float)’ विकल्प चुनकर अगले राउंड की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। यदि अपनी आवंटन संस्थान से संतुष्ट है तो फ्रिज का चयन कर सकते हैं। ध्यान रहे- ‘फ्रीज (Freeze)’ विकल्प चुनने पर आप आगे के राउंड में भाग नहीं ले पाएंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
यूपी आईटीआई दूसरी लिस्ट कब जारी होगी?
यूपी आईटीआई के दूसरे चरण की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2025 जुलाई के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा चुका है।
क्या दूसरे फेज में अलॉटमेंट ना होने पर तीसरे फेज में मौका मिलेगा?
हां, अगर आपको दूसरी लिस्ट में सीट नहीं मिलती है तो तीसरे चरण की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
क्या अलॉटेड सीट बदलवाई जा सकती है?
नहीं, एक बार सीट अलॉट हो जाने पर बदलाव की अनुमति नहीं होती है। अगले फेज में फिर से ट्राई कर सकते हैं।
क्या रिपोर्टिंग के दौरान डॉक्यूमेंट की हार्ड कॉपी लगती है?
हां, कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय सभी दस्तावेजों की हार्ड कॉपी और फोटो कॉपी साथ लेकर जाएं।







