UP ITI 3rd Phase Allotment Result 2025: उत्तर प्रदेश, राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVTUP) की तरफ से “UP ITI Admission 2025” की प्रक्रिया जारी है। अब तक 1st और 2nd चरण की सीट एलॉटमेंट लिस्ट जारी की जा चुकी है। यानी उत्तर प्रदेश में आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया 2025 अब अपने तीसरे चरण (3rd Phase) में प्रवेश कर चुकी है। यूपी आईटीआई एडमिशन 2025 के लिए सभी मेरिट लिस्ट SCVTUP की ऑफिशियल वेबसाइट scvtup.in पर उपलब्ध की जा रही है।
जिन उम्मीदवारों ने पहले वह दूसरे राउंड में सीट अलॉटमेंट नहीं होने पर तीसरे राउंड में भाग लिया है उनके लिए सबसे बड़ा सवाल अब यही है कि यूपी आईटीआई की तीसरी सीट एलॉटमेंट रिजल्ट 2025 कब जारी होगी और कहां से कैसे चेक कर सकेंगे? तो इस लेख में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ UP आईटीआई एडमिशन 2025 से जुड़े सरकारी एवं प्राइवेट फीस की जानकारी ले सकते हैं।
UP ITI 3rd Phase Allotment Result 2025 कब आएगा?
SCVTUP (राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश) द्वारा यूपी के राजकीय आईटीआई और निजी आईटीआई के दूसरे राउंड की मेरिट लिस्ट 19 जुलाई 2025 को घोषित की जा चुकी है। अभी तक जिन उम्मीदवारों का नाम नहीं आया वो UP ITI 3rd Phase Seat Allotment लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। हालांकि, SCVT ने यूपी ITI की तीसरी सीट आवंटन रिजल्ट की तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि UP आईटीआई थर्ड राउंड सीट एलॉटमेंट रिजल्ट जुलाई 2025 के अंतिम सप्ताह या अगस्त के प्रथम में जारी की जा सकती है। रिजल्ट जारी होते ही आप scvtup.in पर जाकर अपना एलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Army Agniveer Result 2025: joinindianarmy.nic.in पर जारी होने जा रहा अग्निवीर रिजल्ट, ऐसे होगा चेक
मेरिट लिस्ट में क्या चेक करना जरूरी होता है?
UP ITI Admission 2025 मेरिट के आधार पर किया जा रहा है। यूपी ITI की 3rd Phase की सीट एलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, जन्म तिथि, कुल प्रतिशत, संस्थान का नाम आदि की जांच ध्यानपूर्वक तरीके से करना चाहिए। यदि इनमें किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई पड़ती है तो तुरंत अपने संबंधित आईटीआई संस्थान की हेल्प डेस्क से संपर्क करें। और निर्धारित तिथि के अंदर आवंटित संस्थान में रिपोर्ट कर सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज का सत्यापन कराएं।
UP ITI 3rd Phase Allotment Result 2025 स्टेटस कैसे चेक करें?
- यूपी आईटीआई के तीसरे चरण की रिजल्ट लिस्ट देखने के लिए scvtup की आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in खोलें।
- होम पेज पर ‘Latest Notifications’ में प्रवेश 2025 का तृतीय आवंटन परिणाम चेक करें।
- वहां पर राजकीय आईटीआई एवं निजी आईटीआई दोनों का विकल्प मिलेगा, चयन कर क्लिक करें।
- क्लिक करते हैं नया टैब खुलेगा,जिसमें उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- UP ITI 3rd लिस्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी, जिसमें आप अपना नाम, रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
| UP ITI 2nd Phase Allotment Result 2025 Link | राजकीय आई.टी.आई / निजी आई.टी.आई |
| UP ITI 3rd Phase Allotment Result 2025 Status | Soon |
| SCVTUP Official Website | https://scvtup.in/ |
UP ITI 3rd चरण अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद की प्रक्रिया
SCVT की ओर से UP आईटीआई एडमिशन 2025 के तीसरे चरण की आवंटन रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आवंटित संस्थान पर रिपोर्टिंग की तिथि निर्धारित करता है। जिन उम्मीदवारों का नाम तीसरी लिस्ट में शामिल होगा वो आवंटित संस्थान में अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करें। ऑनलाइन या कॉलेज में जाकर निर्धारित फीस का भुगतान करें और सभी दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं।
UP ITI Admission फीस कितनी लगती है?
यूपी आईटीआई में सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह की संस्थान होते हैं, इनमें फीस अलग-अलग निर्धारित होती है, आप नीचे तालिका में देख सकते हैं:
| संस्थान का प्रकार | अनुमानित फीस |
| सरकारी ITI कॉलेज | 3000- ₹5000 |
| प्राइवेट ITI कॉलेज | 10000 से ₹250000 (ट्रेड के अनुसार) |
UP ITI 3rd Phase में भी सीट ना मिलें तो क्या करें?
उत्तर प्रदेश, राज्य व्यावसायिक परिषद (SCVTUP) की ओर से यूपी आईटीआई एडमिशन 2025 की तीसरी चरण की मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद भी यदि लिस्ट में आपका नाम नहीं शामिल है तो चिंता ना करें। SCVTUP 4th Round (चौथा चरण) मेरिट सूची जारी कर सकता है जिसमें Leftover Seat पर प्रवेश मिलेगा। यदि आपको सीट एलॉटमेंट हो गई है तो बिना देरी किए हुए निर्धारित तिथि पर रिपोर्टिंग कर एडमिशन लें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
यूपी ITI की तीसरी मेरिट लिस्ट 2025 कब आएगी?
यूपी ITI प्रवेश 2025 की तीसरे चरण की आवंटन अलॉटमेंट लिस्ट जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त 2025 के पहले सप्ताह में जारी होगी।
क्या 3rd Round में कॉलेज बदल सकता है?
हां, अगर आप पहले से आवंटित सीट को अपग्रेड के लिए चुने हैं, तो कॉलेज बदल सकता है।
क्या UP आईटीआई की चौथी मेरिट लिस्ट भी जारी होगी?
हां, यदि सीट खाली रहती है तो SCVTUP की ओर से यूपी आईटीआई के चौथे चरण की लिस्ट भी जारी की जाएगी।







