UP TET 2025 Apply Online: यूपी टीईटी के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?, परीक्षा जनवरी में..

By: Monika

On: November 10, 2025

Follow Us:

UP TET 2025 Apply Online

UP TET 2025 Apply Online: अगर आप उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए UPTET 2025 (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) की खबर बेहद जरूरी है। बता दें यूपीटीईटी 2025 के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन  जल्द ही लिए जाएंगे। हाल ही में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार यूपीटीईटी 2025 की परीक्षा आयोग के जरिए पहली बार आयोजित की जाएगी। इसके लिए एक समिति भी बना दी गई है, जो परीक्षा की पूरी रूपरेखा, योग्यता और सिस्टम तय करेगी।

इस बार परीक्षा जनवरी 2026 में कराने का प्रस्ताव है, यानी अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब जो अभ्यर्थी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा के योग्य हैं और इसमें भाग लेना चाहते हैं ऐसे लाखों अभ्यर्थियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर UP TET 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू होगा? तो इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है चलिए इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक आसान भाषा में बताते हैं।

UPTET 2025 की मुख्य बातें एक नजर में

परीक्षा का आयोजनउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSSSC जैसी नई भूमिका में)
परीक्षा तिथि (प्रस्तावित)जनवरी 2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन (updeled.gov.in पर)
आवेदन शुरू होगानवंबर 2025
आवेदन आने की संभावना20 लाख से ज्यादा
आवेदन शुल्क (संभावित)सामान्य/ओबीसी: ₹600 (एक पेपर), ₹1200 (दोनों पेपर), एससी/एसटी: ₹400 (एक पेपर), ₹800 (दोनों पेपर)

इसे भी पढ़ें-

UPTET 2025 क्यों है खास?

यूपीटीईटी केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि शिक्षक भर्ती का प्रवेश द्वार है। बिना UPTET पास किए आप उत्तर प्रदेश में किसी भी सरकारी शिक्षक भर्ती में हिस्सा नहीं ले सकते। 2022 के बाद अब लगभग 3 साल का लंबा इंतजार खत्म होने वाला है, इसलिए लाखों उम्मीदवार बेसब्री से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, परीक्षा जनवरी 2026 में होना प्रस्तावित है, इसके लिए आवेदन जल्द ही शुरू होने वाले हैं।

UPTET 2025 आवेदन कब से शुरू होंगे?

यूपीटीईटी 2025 के लिए इस बार परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक नहीं बल्कि, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की तरफ से किया जाएगा। आवेदन की अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। लेकिन आयोग की ओर से समिति बना दी गई है और शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। ऐसे में उम्मीद है कि UPTET 2025 Notification नवंबर 2025 तक जारी कर दिया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। मतलब आप नवंबर के आसपास आवेदन फॉर्म भरने की तैयारी रखिए, ताकि जनवरी में परीक्षा देने का मौका मिल सके।

किन्हें कौन सा पेपर देना चाहिए?

  • पेपर I (कक्षा 1 से 5 के लिए) – अगर आप प्राइमरी स्कूल (कक्षा 1 से 5) के शिक्षक बनना चाहते हैं।
  • पेपर II (कक्षा 6 से 8 के लिए) – अगर आप जूनियर स्कूल (कक्षा 6 से 8) के शिक्षक बनना चाहते हैं।
  • दोनों पेपर – अगर आप दोनों लेवल के लिए पात्रता चाहते हैं।

आवेदन से पहले ध्यान देने वाली बातें

  • शैक्षिक प्रमाणपत्र (10वीं, 12वीं, स्नातक और B.Ed/D.El.Ed) की जानकारी तैयार रखें।
  • फोटो और सिग्नेचर का स्कैन फॉर्मेट नोटिफिकेशन में बताए गए साइज में ही होना चाहिए।
  • एक एक्टिव ईमेल और मोबाइल नंबर दें, ताकि OTP और अलर्ट सही तरीके से मिलें।
  • पेपर का चुनाव ध्यान से करें, क्योंकि फीस जमा होने के बाद बदलाव मुश्किल होता है।

आवेदन करने की प्रक्रिया (UPTET 2025 Apply Online Step by Step)

जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा, आप इस तरह से आवेदन कर पाएंगे:

  1. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से निर्धारित की गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  2. होमपेज पर UPTET 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करना है।
  3. नई रजिस्ट्रेशन करें – नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल डालें।
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड बन जाएगा।
  5. अब लॉगिन करके बाकी जानकारी भरें (शैक्षिक योग्यता, परीक्षा का चुनाव – पेपर I, पेपर II या दोनों, परीक्षा केंद्र)।
  6. पासपोर्ट फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  7. कैटेगरी के हिसाब से फीस ऑनलाइन जमा करें।
  8. फॉर्म सबमिट करके कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड और प्रिंट कर लें।

लेख का सारांश-

UPTET 2025 Apply Online प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। आयोग ने समिति बना दी है और जनवरी 2026 में परीक्षा प्रस्तावित है। अगर आप शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके करियर का सबसे बड़ा मौका हो सकता है। इसलिए अभी से तैयारी शुरू करें, डॉक्यूमेंट तैयार रखें और जैसे ही नोटिफिकेशन आए, तुरंत आवेदन कर दें।

UP TET 2025 Apply Online: FAQs

UPTET 2025 का नोटिफिकेशन कब आएगा?

उम्मीद है कि यूपीटीईटी 2025 का नोटिफिकेशन नवंबर 2025 तक जारी कर दिया जाएगा।

UPTET 2025 के लिए आवेदन कहाँ करें?

आवेदन शुरू होने पर आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPTET 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

सामान्य/ओबीसी के लिए ₹600 (एक पेपर), ₹1200 (दोनों पेपर), SC/ST के लिए ₹400/₹800,
दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹100/₹200।

UPTET 2025 की परीक्षा कब होगी?

प्रस्तावित तारीख जनवरी 2026 है।

क्या UPTET में नेगेटिव मार्किंग होती है?

नहीं, यूपीटीईटी में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।

UPTET पास करने के बाद क्या होता है?

UPTET पास करने के बाद आप उत्तर प्रदेश की प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने के योग्य हो जाते हैं।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment