UP TGT Exam Date 2025: आयोग ने लिया फैसला, यूपी टीजीटी परीक्षा तिथि इसी सप्ताह होगी घोषित

By: Monika

On: July 25, 2025

Follow Us:

UP TGT Exam Date 2025

UP TGT Exam Date 2025: उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक (UP TGT) भर्ती परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की बैठक 24 जुलाई 2025 को हुई थी। आयोग ने बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय पर फैसला ले लिया है। बैठक में आयोग की ओर से लिए गए निर्णायक फैसले के मुताबिक, एक सप्ताह में विज्ञापन संख्या 01/2022 प्रशिक्षित स्नातक (TGT) की परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी।

इसके अलावा यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अभ्यार्थियों के हितों को मद्देनजर रखते हुए कुछ और फैसलों पर  निर्णय लिया है, जिसकी डिटेल्स में जानकारी इस पेज पर क्रमवार देख सकते हैं। बता दे कि इससे पहले यूपी टीजीटी पीजीटी परीक्षा 21 और 22 जुलाई 2025 को निर्धारित की गई थी। लेकिन अधिकारियों द्वारा बिना किसी आधिकारिक सूचना के ही परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था, जिसकी वजह से उम्मीदवारों में आक्रोश हुआ था।

इसे लेकर आयोग की नई बैठक हुई जिसमें TGT परीक्षा तिथि एवं UP TET की प्रक्रिया पर निर्णय लिया गया है। साथ ही कुछ और नए फैसलों पर सहमति बनी है जिसकी डीटेल्स में जानकारी नीचे देख सकते हैं।

कब होगी यूपी टीजीटी परीक्षा 2025?

UPSESSB की ओर से यूपी टीजीटी पीजीटी पद के लिए कुल 4163 रिक्तियों को भरने की घोषणा पहले से ही किया गया है। कुल रिक्तियों में से UP TGT पद के लिए 3539 पद हैं। जबकि यूपी पीजीटी के लिए 624 पद निर्धारित किए गए हैं। 24 जुलाई को आयोग की हुई बैठक में “UP TGT Exam Date” को लेकर नोटिस जारी की गई है। जारी की गई आधिकारिक नोटिस के अनुसार, प्रशिक्षित स्नातक (TGT) विज्ञापन संख्या 01/2022 की परीक्षा तिथि इसी सप्ताह घोषित होगी। उम्मीद है कि टीजीटी की परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित होगी।

इसे भी पढ़ें- UP ECCE Teacher Bharti 2025: यूपी परिषदीय विद्यालयों में ECCE शिक्षक के 8800 पदों पर भर्ती की सहमति

आयोग ने बैठक में क्या- क्या फैसला लिया?

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से 24 जुलाई 2025 की बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गए हैं, जिसे आप क्रमवार नीचे देख सकते हैं:

  • एक सप्ताह में विज्ञापन संख्या 01 / 2022 प्रशिक्षित स्नातक (TGT) की परीक्षा तिथि घोषित होगी।
  • आयोग की ओर से सर्वसम्मति से यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
  • विज्ञापन संख्या 51 (सहायक प्रोफेसर) का मूल्यांकन संबंधी कार्य दिनांक 28 जुलाई 2025 से आयोग द्वारा शुरू किया जाएगा।
  • उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक, उत्तर प्रदेश प्रयागराज की ओर से अपने अधियाचन प्रारूपों को आयोग को उपलब्ध कर दिया गया है। इसे अंतिम रूप देने के लिए आयोग एवं संबंधित विभाग तथा NIC के मध्य Online Notification जारी करने को लेकर अध्यक्ष महोदय की बैठक शुक्रवार सुबह 11:00 बजे होगी।

UP TGT Exam Date 2025 के साथ UP TET पर भी लिया फैसला

आयोग की ओर से 24 जुलाई को हुई बैठक में उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक (UP TGT) परीक्षा तिथि 2025 फैसले के साथ यूपी टीचर पात्रता परीक्षा (UP TET) 2025 पर भी निर्णय लिया गया है। जारी की गई आधिकारिक नोटिस में साफ-साफ लिखा है कि आयोग द्वारा सर्वसम्मति से UP TET की प्रक्रिया शीघ्र ही प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। यानी की अब शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू की जाएगी। बता दें कि अंतिम बार यूपीटीईटी 2021 परीक्षा 23 जनवरी 2022 को कराई गई थी उसके बाद से 4 साल में टीईटी आयोजित नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें: Ration Card Big Update 2025: राशन कार्ड से इनका कट रहा नाम, नया नियम, करें ये काम

सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का मूल्यांकन 28 जुलाई से

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 51 के तहत सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) भर्ती परीक्षा 16 और 17 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी, लेकिन अभी तक मूल्यांकन का कार्य नहीं किया गया था। लेकिन अब आयोग की ओर से लिए गए निर्णय में फैसला लिया गया है कि 28 जुलाई 2025 से मूल्यांकन संबंधी कार्य शुरू होगा। यानी अब आंसर सीट चेकिंग का कार्य 28 जुलाई 2025 से शुरू किया जाएगा और जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment