JNVST 9th 11th Result 2026 Update: नवोदय 9वीं और 11वीं रिजल्ट की आधिकारिक तिथि और डाउनलोड लिंक

By: Monika

On: April 10, 2026

Follow Us:

JNVST 9th 11th Result 2026 Update

JNVST 9th 11th Result 2026 Update: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं और 11वीं की चयन परीक्षा (JNVST 2026 Class 9th 11th) में शामिल हुए हजारों छात्रों के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इस बार दोनों कक्षाओं की चयन परीक्षा का आयोजन पूरे देश में 7 फरवरी 2026 को किया गया था। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 11:15 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक आयोजित की गई थी। अब नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। जल्द ही रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर एक्टिव होने वाला है।

ऐसे में अगर आप भी कक्षा 9वीं या 11वीं की लेटरल एंट्री चयन परीक्षा (LEST) में शामिल हुए हैं तो आपको भी रिजल्ट चेक करना चाहिए। इस लेख में हम आपको JNVST Result 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी दे रहें हैं जैसे कि रिजल्ट कब जारी होगा तारीख, इसे कैसे चेक करें डायरेक्ट लिंक और चयन होने के बाद आगे की प्रक्रिया क्या होगी।

JNVST 2026 Class 9th 11th Result: मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामजवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026
संचालक निकायनवोदय विद्यालय समिति (NVS)
कक्षा9वीं और 11वीं (लेटरल एंट्री)
परीक्षा तिथि7 फरवरी, 2026
रिजल्ट की स्थितिअप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटnavodaya.gov.in

JNVST 9th & 11th Result 2026 Date Time

Navodaya 9th 11th Result Date 2026: नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्रों और उनके अभिभावकों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि पिछली बार देखा गया है कि कक्षा 9वीं और 11वीं के लेटरल एंट्री रिजल्ट परीक्षा के 6 से 8 सप्ताह बाद घोषित कर दिए गए हैं। ऐसे में 7 फरवरी 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा का रिजल्ट 10-15 अप्रैल 2026 के बीच किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर समिति 24 घंटे पहले रिजल्ट की तिथि और निश्चित समय की घोषणा करेगा जिसके बाद हम आपको यहां अपडेट कर देंगे।

JNVST 9th 11th Result 2026 Update
JNVST 9th 11th Result 2026 Update: नवोदय 9वीं और 11वीं रिजल्ट की आधिकारिक तिथि और डाउनलोड लिंक

नवोदय कक्षा 9 और 11 कट ऑफ और मेरिट लिस्ट 2026

आपको बता दें कि नवोदय में एडमिशन के लिए कोई निश्चित कट ऑफ अंक नहीं होता है, क्योंकि यह उपलब्ध सीटों और छात्रों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। फिर भी कट ऑफ विशेषज्ञ के अनुसार इस बार का JNVST 9th 11th Expected Cut Off 2026 कुछ इस प्रकार रह सकता है टेबल में देखें:

कैटेगरीकट ऑफ प्रतिशत
सामान्य (General)78% – 85%
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)72% – 78%
अनुसूचित जाति (SC)65% – 70%
अनुसूचित जनजाति (ST)60% – 65%

इसे भी पढ़ें-

RBSE Class 12th Result 2026 Link (Link Activated): राजस्थान बोर्ड इंटर परीक्षा रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से देखें

JNVST 6th Class Selection List 2026 Result: नवोदय कक्षा 6 की चयन सूची जारी, क्षेत्रवार रिजल्ट देखें

नवोदय कक्षा 9 और 11 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट कैसे चेक करें? Step

नवोदय रिजल्ट जारी होने के बाद आप कैसे आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकें इसके लिए हमने नीचे आसन स्टेप दिए हैं इसे फॉलो करके आप अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: पहले नवोदय विद्यालय की मुख्य वेबसाइट navodaya.gov.in पर क्लिक करें।
  2. नोटिफिकेशन चेक करें: होमपेज पर आपको एक पॉप-अप विंडो या Latest Updates सेक्शन में Click here to check result of Class IX/XI LEST 2026 का लिंक मिलेगा।
  3. क्रेडेंशियल दर्ज करें: लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर (Roll Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
  4. सबमिट करें: Submit बटन पर क्लिक करते ही आपका चयन स्टेटस (Selection Status) स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. प्रिंटआउट लें: अपने परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

JNVST 9th 11th Result 2026 Link

JNVST 9th Result 2026Link
JNVST 11th Result 2026Link

चयन के बाद की प्रक्रिया और जरूरी डॉक्यूमेंट

नवोदय विद्यालय की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आपका नाम मेरिट लिस्ट में रहता है तो आपके पास एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज (Important Documents) होने चाहिए। क्योंकि हर साल बहुत से छात्रों का मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी चयन नहीं हो पाता है। NVS द्वारा रिजल्ट के बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए आपको निम्नलिखित डॉक्यूमेंट तैयार रखना है:

  • मार्कशीट: कक्षा 8वीं (9वीं में प्रवेश के लिए) या कक्षा 10वीं (11वीं में प्रवेश के लिए) की अंकतालिका।
  • निवास प्रमाण पत्र: सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी अधिवास प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र: यदि आप SC/ST/OBC वर्ग से आते हैं।
  • जन्म प्रमाण पत्र: आयु की पुष्टि के लिए।
  • ग्रामीण क्षेत्र का प्रमाण पत्र: यदि आपने ग्रामीण कोटे से आवेदन किया है।
  • आधार कार्ड
  • 2 नई फोटो

JNVST 2026 Waiting List का प्रावधान

यदि आपका नाम मेरिट लिस्ट में एक या दो नंबर की कमी के कारण नहीं आता है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अक्सर कई छात्र चयन होने के बाद भी एडमिशन नहीं लेते या जरूरी दस्तावेज जमा करने में असमर्थ होते हैं तो उनका एडमिशन नहीं लिया जाता और वो बाहर हो जाते हैं। ऐसे में बची खाली सीटों की भरपाई के लिए नवोदय विद्यालय समिति NVS दूसरी लिस्ट Second List जिसे वेटिंग लिस्ट (Waiting List) कहते हैं उसे जारी करता है जिससे आपका चयन हो सकता है।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment