UP Board 10th 12th Class Result 2026 Today: खुशखबरी, यूपी बोर्ड के लाखों छात्र-छात्राओं के रिजल्ट जारी होने को लेकर इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) UP Board 10th 12th Result 2026 जारी कर दिया है। संबंधित छात्र आज यानी 23 अप्रैल शाम 4:00 बजे से यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक कर सकतें हैं। अगर आप भी इस बार हाईस्कूल (10th) या इंटरमीडिएट (12th) की परीक्षा दिए हुए हैं तो अपना स्कोरकार्ड चेक करने के लिए रोल नंबर तैयार रखें, ताकि रिजल्ट का लिंक एक्टिव होते ही सबसे पहले चेक कर सकें।
यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका व डायरेक्ट लिंक यहां दिया जा रहा है बिना किसी परेशानी के आप सबसे पहले चेक कर पाएंगे। हालांकि बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के अलावा रिजल्ट चेक करने के कई अन्य विकल्प उपलब्ध करता है जिसे यहां लेख हमने बताया है। साथ ही यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने की लेटेस्ट अपडेट व अन्य जरूरी जानकारी देख सकते हैं।
UP Board 10th 12th Class Result 2026: क्या आज होगा जारी देखें अपडेट
इस साल 2026 में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थी। और इंटरमीडिएट की 18 फरवरी से 24 मार्च 2026 तक चली थी। अब इनके परिणाम आने के दिन आ गए, UPMSP यानी यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने की आधिकारिक अपडेट दे दिया है। पिछले साल के रुझानों के मुताबिक UPMSP Result 2026 Class 10th 12th 2 दिन पहले जारी हो रहा है। पिछले साल 25 अप्रैल को आया था और इस बार आज 23 अप्रैल 2026 को जारी हो रहा है। आप तैयार रहें जैसे ही रिजल्ट का लिंक हो अपने Roll Number की मदद से चेक करें। यहां नीचे रिजल्ट चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका व लिंक दिया गया है।

UP Board 10th 12th Class का रिजल्ट 2026 कब आएगा तारीख
यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट का इंतजार कर रहे छात्रों को बता दें हर बार देखा जाता है कि UPMSP की ओर से रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय का ऐलान रिजल्ट की तारीख से 24 घंटे पहले ही कर दिया गया है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक 10th 12th Result 2026 आज यानी 23 अप्रैल शाम 4:00 बजे से रिजल्ट आ जाएगा। बोर्ड की ओर से लिंक एक्टिव होते ही यहां UP Board सेक्शन में जाकर आप अपडेट देख पाएंगे।
इसे भी पढ़ें: 21 अप्रैल केवीएस की तीसरी लिस्ट में नाम चेक करें: KVS 3rd Lottery Result List 2026
कहां से चेक होगा UP Board 10th 12th Result 2026?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 2026 मुख्य वेबसाइट के अलावा निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्ध करता है लिंक एक्टिव होते ही यहां से चेक कर सकते हैं:
- upresults.nic.in
- upmspresults.up.nic.in
- upmsp.edu.in
- upresults.upmsp.edu.in
- DigiLocker
- Umang App
ऑनलाइन कैसे देखें UP Board 10th 12th Class Result 2026? आसान स्टेप
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के पश्चात आप सबसे पहले डायरेक्ट लिंक की मदद से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए यहां स्टेप बाय स्टेप आसान तरीका को फॉलो करें:
- स्टेप 1: ऑनलाइन अपना स्कोरकार्ड देखने व डाउनलोड के लिए यहां नीचे उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 2: आपके क्लिक करते ही यूपीएमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट खुल जाएगी।
- स्टेप 3: मुख्य पेज पर UP Board 10th Result 2026 या UP Board 12th Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 4: फिर अपना 7 या 10 अंकों का Roll Number और स्कूल कोड भरें।
- स्टेप 5: और कैप्चा कोड भरकर Submit बटन पर क्लिक कर दें।
- स्टेप 6: बस आपका स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा। देखें और आगे के लिए डाउनलोड कर सेव या प्रिंट निकाल लें।
UPMSP UP Board Result 2026: Overview
| बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) |
| शैक्षणिक सत्र | 2025-26 |
| क्लास | हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) |
| परीक्षा की तारीख | 18 फरवरी से 24 मार्च 2026 |
| रिजल्ट की तारीख | 23 अप्रैल 2026 (Out) |
| रिजल्ट का माध्यम | ऑनलाइन Via Roll Number |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upmsp.edu.in |
इसे भी पढ़ें: MP Board 10th 12th Supplementary Exam 2026 के लिए करें आवेदन, देखें अंतिम तिथि, परीक्षा तिथि समेत पूरी जानकारी







